Blog

  • राजीव गांधी जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

    राजीव गांधी जी की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

    पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। कंप्यूटर क्रांति, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, दूरसंचार तथा आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की।

    उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का मानना था कि देश का भविष्य युवाओं की प्रतिभा और आधुनिक तकनीक के सही उपयोग से मजबूत बनाया जा सकता है। आज भारत डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसकी नींव मजबूत करने में राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जीवन और उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।

    प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में विकास, आधुनिकता और तकनीकी बदलाव की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। राजीव गांधी जी का योगदान देश हमेशा याद रखेगा और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

    कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता, भाईचारे एवं विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

    इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद प्रमोद कुमार गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद निखिल कुमार, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुनील बांगा, ओमी यादव, अशोक शर्मा, अजय बेनीवाल, अमीचंद सोनकर, हरी प्रकाश शर्मा , विवेक चौहान, राहुल शर्मा, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार, बबलू, सुशील कुमार, अनूप रावत, विजेंद्र बिष्ट, शिवांश बिष्ट, नमन कुमार शिव सोनकर महेश कुमार राजेंद्र सिंह घई सनी सोनकर रजत कुमार असरेज जाली मुकेश कुमार
    सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।

  • देहरादून में कांग्रेस सेवा दल ने प्रदर्शनी लगाकर याद किए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

    देहरादून में कांग्रेस सेवा दल ने प्रदर्शनी लगाकर याद किए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

    उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल ने आज कांग्रेस भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की जयंती पर उनके जीवन परिचय पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदेश मुख्य संगठक हेमा पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा दल के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    भावुक क्षण और गूंजे नारे

    कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल ‘राजीव गांधी अमर रहें’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव गांधी तेरा नाम रहेगा’ और ‘राजीव गांधी का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान’ जैसे गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। देश के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयं उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने किया।

    राजीव गांधी के ऐतिहासिक कार्यों को किया याद

    प्रदर्शनी के दौरान प्रदेश मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा और महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने राजीव गांधी की कार्यशैली और उनके जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में महिलाओं के अधिकार, युवाओं की भागीदारी और डिजिटल-टेक्नोलॉजी क्रांति की नींव रखी। साथ ही, राम मंदिर के शुभारंभ के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को भी देश कभी नहीं भूल सकता।

    इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी

    इस गौरवमयी अवसर पर पंकज छेत्री, डॉ. प्रतिमा शर्मा, गोपाल सिंह गढ़िया, शार्दुल नेगी, सावित्री थापा, शीला श्रीवास्तव, मंजू चौहान, मीना और रंजना सहित भारी संख्या में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

  • विश्व मानवीय दिवस पर बीएस नेगी पॉलिटेक्निक में विधिक जागरूकता शिविर, 200 छात्राओं ने लिया भाग

    विश्व मानवीय दिवस पर बीएस नेगी पॉलिटेक्निक में विधिक जागरूकता शिविर, 200 छात्राओं ने लिया भाग

    देहरादून 19 अगस्त 2026 को विश्व मानवीय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की आदेश अनुसार एवं सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय बीएस नेगी पॉलिटेक्निक कोलागढ़ रोड देहरादून में उपरोक्त दिवस पर एक शिविर आयोजित किया गया शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सीमा डूंगरा कोटी जी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्राओ का आह्वान किया कि विश्व मानवीय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि मानवता एक भावना नहीं अपितु एक जिम्मेदारी भी है।

    जब कोई व्यक्ति बाढ़, भूकंप, बादल फटना या अन्य किसी प्राकृतिक आपदा का शिकार होता है तब उसकी पीड़ा केवल आर्थिक नुकसान तक सीमित नहीं रहती। उसके लिए अपना घर परिवार ,आजीविका ,स्वास्थ्य और कई प्रकार के अपने कानूनी अधिकारों को सुरक्षित रखने की चुनौती भी रहती है। उपरोक्त सभी आपदाओं के समय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आपदा ग्रसित लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा कॉलेज की छात्राओं को जिला विधिक सेवा से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं की जानकारी दी गई तथा नालशा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बताया गया।

    शिविर में इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता मंमगाई, अध्यापिका पूनम भंडारी तथा अन्य शिक्षिकाओं सहित कॉलेज की 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

  • माननीय पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर महानगर में हुआ भव्य स्वागत

    माननीय पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर महानगर में हुआ भव्य स्वागत

    भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर ढोल नगाड़ों पुष्प वर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम किया।

    कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी को संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया और सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि केंद्र नेतृत्व उत्तराखंड राज्य में माननीय तीरथ सिंह रावत जी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
    महेंद्र भट्ट जी ने यह भी बताया कि श्री तीरथ सिंह रावत जी का संगठन के प्रति समर्पण, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव पार्टी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। मैं केंद्र नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन बहुत धन्यवाद व्यापित करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य को अपनी राष्ट्रीय टीम में चार पदों पर स्थान दिए यह हमारे उत्तराखंड के लिए सम्मान का विषय है ।
    तीरथ सिंह रावत जी की जिस प्रकार की कार्यशैली अनुभव है उसे कार्यशैली के अंतर्गत 2027 में उत्तराखंड राज्य आपके नेतृत्व में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार जीत दर्ज कराकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।

    कार्यक्रम में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे हम सभी कार्यकर्ता एक ही है किसी के पास मंडल का काम होता है किसी के पास केन्द्र का हम सब कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन के दिशा निर्देश अनुसार हम संगठन में पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिस प्रकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र को प्रथम मानते हुए अपने पदों को राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए त्याग पत्र दे दिया था उन्होंने राष्ट्र को सर्वोपरि समझा। आज हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके इस विचार से प्रेरणा लेनी चाहिए। हम सभी को एक साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ाना है और इस राष्ट्र को विश्व गुरु स्थापित करना है।
    संगठन ने मुझे समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी दी है मैंने उसको सेवा समर्पण के साथ पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश की है आज भी मुझे केंद्र के द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है मैं इसको पूर्ण निष्ठा के साथ निभा सकूं इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझूंगा।
    कार्यक्रम के पश्चात माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी ने महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि कर कोटि-कोटि नमन किया ।

    कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अग्रवाल सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी कार्यकर्ताओं पर आभार जताया और यह भी बताया कि हम सब के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे उत्तराखंड राज्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में तीरथ सिंह रावत जी को जिम्मेदारी मिली है हम केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास गणेश जोशी विधायक उमेश शर्मा कोउ प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तरुण बंसल श्रीमती दीप्ति रावत ने भी केंद्र नेतृत्व का आभार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला श्रीमती विनोद उनियाल कुलदीप बुटोला भगवत प्रसाद मकवाना महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संध्या थापा संकेत नौटियाल राजेश कंबोज सुनील शर्मा ओम कक्कड़ महानगर महामंत्री बिजेंदर थपलियाल संदीप मुखर्जी महानगर मंत्री मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम विपिन खंडूरी संदीप बिजलवान महिपाल श्रेय नौटियाल सभी मंडल अध्यक्ष पार्षद गण आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है.

  • खेल की पाठशाला की छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित  ‘सपनों से शिखर तक’ पुस्तक के लोकार्पण की खुशी में हुआ भव्य आयोजन

    खेल की पाठशाला की छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित ‘सपनों से शिखर तक’ पुस्तक के लोकार्पण की खुशी में हुआ भव्य आयोजन

    पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में आज ‘खेल की पाठशाला’ की छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं खेल प्रशिक्षक डॉ. हरेंद्र चौधरी की प्रथम पुस्तक ‘सपनों से शिखर तक’ के लोकार्पण की खुशी में आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री ख़ज़ानदास जी राजपुर विधायक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को खेल, शिक्षा एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बोड़ाई ने अतिथियों स्वागतः पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर किया।
    समारोह में विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कला वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कुमारी पूर्णिमा मिश्रा तथा विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कुमारी वंशिका को श्री अरविंद दत्ता एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुमिती दत्ता द्वारा ₹11,000-₹11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। श्री अरविंद दत्ता विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती उषा दत्ता के पुत्र हैं। हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं कुमारी अनमोल सेमवाल,सफिया, प्रिया शाह को क्रमश 11000,5000’2500 श्री हरेन्द्र चौधरी द्वारा प्रदान किए गए ।
    इस अवसर पर लेडी इरविन एलुमनाई वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही विद्यालय की छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गोसाईं एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती गुंजन के सहयोग से कुमारी सरस्वती, जो विधि की पढ़ाई कर रही हैं, को ₹38,000 तथा कुमारी शुभी खन्ना, जो बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं, को ₹30,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
    कार्यक्रम में ‘खेल की पाठशाला’ से जुड़ी छात्राओं के अभिभावकों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए तथा इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।
    कार्यक्रम के दौरान दीपक बंगवाल क्राफ्ट एजेंसी (DBCA) द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
    इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 800 छात्राओं, 50 शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों तथा करीब 20 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने शिक्षा, खेल, प्रोत्साहन एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी सफ़िया कक्षा ग्यारह ने ख़ूबसूरती से किया।

    समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में ‘सपने देखने, उन्हें लक्ष्य में बदलने और शिखर तक पहुँचने’ की नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया।
    खेल की पाठशाला के द्वारा सम्मानित की गई छात्रों जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना देश का नाम रोशन कर चुकी है दीपांजलि यादव, आराधना ,आरुषि तोमर, वैष्णवी अंडर 17 भारतीय कबड्डी कप्तान
    दिव्यांशी, चांदनी ,राधिका, सोनाक्षी खेल की पाठशाला की फाइटर जेट, नीतू यादव, वैष्णवी कुमारी, अर्चना ,प्रिया, जीविका ,मानवी ,दीक्षा भट्ट, काजल ,सुनाली अग्रवाल, कामिनी ,दिव्या ,आरुषि चौहान ,दिव्यांशी रावत, अंजलि इन इस सभी बालिकाओं को सम्मानित किया गया खेल की सामग्री वितरित की गई
    इस कार्यक्रम में वंदे मातरम की प्रस्तुति मधु कोरी मैं के द्वारा की गई और इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल और केवल 2036 ओलंपिक के लिए बालिकाओं को तैयार करना और उत्तरायण खंड ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में डॉक्टर महेंद्र सिंह चौधरी जो अंतरराष्ट्रीय भारतीय कोच है एक मुहिम छड़ी हुई है कि ज्यादा से ज्यादा 2036 ओलंपिक में बालिकाओं को तैयार किया जा सके खेल की पाठशाला द्वारा खेल की पाठशाला द्वारा यह सभी चीज निशुल्क करती है पीएम श्री राज के बालिका इंटर कॉलेज में
    इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे अशोक कुमार यादव,श्री सतीश कुमार, श्रीमती रेखा साहू, श्रीमती सोना देवी, रजनी अग्रवाल,श्रीमती संगीता, श्रीमती रुक्मेश देवी,श्रीमती चंदा देवी,श्रीमती प्रीति देवी, श्री राजेंद्र सिंह,श्री शिवमंगल, श्री रघुवीर सिंह तोमर,श्रीमती बबीता चौहान,,श्रीमती सविता, श्री धजवीर सिंह चौहान
    श्रीमती दिव्या तोमर
    इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा श्रीमती रितु मलिक, श्रीमती सुबोधिनी जोशी,डॉ विजय लक्ष्मी यादव, श्रीमती सुष्मिता जोशी, श्रीमती मधु कोरी, श्रीमती पुष्पा रावत, श्रीमती श‌‍वेता , श्रीमती महिमा शर्मा, श्रीमती प्रभा त्यागी, श्रीमती अलका विजलवान, श्रीमती हिमानी धवन, श्रीमती उषा कंडारी, श्रीमती वनिता शाह, श्रीमती मीनाक्षी रावत, श्रीमती कुसुम भर्तवाल, श्रीमती कृष्णा उनियाल, श्रीमती बिमल फरसवान, श्रीमती इसराना, श्रीमती रूबी त्यागी, श्रीमती सुमन पाल, श्रीमती नम्रता देवी,श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती पूनम रावत, श्रीमती प्रियंका, श्री राज उनियाल जी सभी उपस्थित रहे

  • गो सम्मान आह्वान अभियान की आवश्यक बैठक में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प

    गो सम्मान आह्वान अभियान की आवश्यक बैठक में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का संकल्प

    गो सम्मान आह्वान अभियान, उत्तराखंड की एक आवश्यक बैठक दून योगपीठ, टपकेश्वर महादेव केंद्र, देहरादून में पूज्य संतों की पावन उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित संतों एवं गोभक्तों ने एक स्वर से गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के संकल्प को दोहराते हुए अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने का निर्णय लिया।

    बैठक में मलूक पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य आचार्य रामानुज तरुण दास जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान के अब तक संपन्न दोनों चरणों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान की संपूर्ण कार्ययोजना के अनुसार प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की 4500 से अधिक तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर तथा द्वितीय चरण में 27 जुलाई 2026 को लगभग 750 जिला केंद्रों पर 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन प्रस्तुत किए गए।

    अभियान के उत्तराखंड प्रभारी स्वामी सर्वेश्वर दास जी महाराज ने बताया कि आगामी 17 दिसंबर 2026 को देशभर की राज्यों की राजधानियों में पहुंचकर राज्य शासन के मुख्य सचिव के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को गौ सेवा, गौ सुरक्षा एवं गौ सम्मान के लिए हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र सौंपे जाएंगे। अभियान की पुस्तिका में इस तृतीय चरण के लिए 31 करोड़ हस्ताक्षरों का लक्ष्य उल्लिखित है।

    बैठक में गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं श्री गुरु रामराय संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम भूषण बिजल्वान ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सभी संत गौ माता और नंदी बाबा को आगे रखते हुए तथा गाय को अपने हृदय में बसाकर एक सूत्रीय मांग—“गौ माता को राष्ट्रमाता बनाया जाए”—के लिए एकजुट हैं।

    स्वामी अमृतानंद गिरी जी महाराज एवं साध्वी धृति नंदनी गौ प्रिया ने सभी हिंदू जनमानस एवं गौभक्तों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

    बैठक में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को गो सम्मान आह्वान अभियान का देहरादून प्रभारी तथा डॉ. राम भूषण बिजल्वान को सह-प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई।

    नवनियुक्त देहरादून प्रभारी योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि दिसंबर माह में संत गोपालमणि जी महाराज, जिन्हें “गौ माता राष्ट्रमाता” जयघोष के शिल्पी के रूप में सम्मानित किया जाता है तथा जो गौ कथा एवं धेनुमानस ग्रंथ के रचनाकार हैं, के श्रीमुख से देहरादून में भव्य गौ कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ माता के सम्मान, संरक्षण एवं राष्ट्रमाता के रूप में सम्मान की मांग को लेकर देहरादून में अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

    बैठक का संचालन ऋषिकेश तहसील प्रभारी संजय अग्रवाल ने किया।

    इस अवसर पर सच्चिदानंद नौडियाल, सौरभ सेमवाल, अजय त्यागी, सुनील कुमार कश्यप, सचिन डबराल, प्रिया दासी, अभिषेक, विनय प्रकाश, योगाचार्य अनिल रावत, अनिल चौधरी सहित अनेक संत, गोभक्त एवं अभियान से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    अभियान की पुस्तिका में स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं विनयपूर्वक चलने वाला अभियान है तथा इसका प्रमुख उद्देश्य गो सेवा, गो रक्षा एवं गो सम्मान है।

    गौ माता राष्ट्रमाता — यही अभियान का संकल्प, यही जनमानस की पुकार।

  • # देहरादून की यातायात समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री से मिले कांग्रेसजन, समाधान की मांग

    # देहरादून की यातायात समस्याओं को लेकर परिवहन मंत्री से मिले कांग्रेसजन, समाधान की मांग

    प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए महानगर की परिवहन सम्बन्धी समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराते हुए उनके समाधान की मांग की है।
    परिवहन मंत्री को सौंपे ज्ञापन में कंाग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव, तेज गति से वाहन चलाने, यातायात नियमों की अनदेखी, नशे में वाहन चलाने, अवैध पार्किंग, सड़कों एवं चौराहों की अपर्याप्त व्यवस्था तथा कई स्थानों पर यातायात संकेतकों तथा सीसी टीवी कैमरों की कमी के कारण दुर्घटनाओं की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
    उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। साथ ही देहरादून महानगर में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों के लिए सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु सुझाव।

    1. प्रदेश की सीमा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की निगरानी के लिए लगाये गये कैमरों की स्थिति सुधारते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए। वाहनों की चेकिंग के दौरान केवल छोटे वाहनों पर कार्रवाई होती है, जबकि बड़े वाहनों की पर्याप्त जांच नहीं होती जिसका जीता-जागता उदाहरण ओएनजीसी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर हुए भीषण हादसे हैं।
    2. वाहन फिटनेस का कार्य एक ही बाहरी एजेंसी/पार्टी को दिए जाने के बजाय पारदर्शी व्यवस्था के तहत संचालित किया जाए। वर्तमान फिटनेस सेंटरों से अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, बल्कि अव्यवस्था बढ़ी है।
    3. ड्राइविंग लाइसेंस हेतु ऑनलाइन व्यवस्था का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक नहीं पहुंच रहा है। पूरे प्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस हेतु टेस्ट की प्रक्रिया एक समान एवं पारदर्शी हो।
    4. देहरादून के दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाए तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेतावनी संकेतक एवं रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रमुख मार्गों पर स्पीड कैमरे एवं अन्य आधुनिक निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाए तथा निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
    5. प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग एवं पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    6. अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन होने के बावजूद यूजर चार्ज वसूले जा रहे हैं। एक ही रसीद पर कई बार ₹50 या उससे अधिक यूजर चार्ज लिया जाना बंद किया जाए। वाहन डीलर द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद अलग से यूजर चार्ज लेना बंद किया जाए और इसकी जांच कराई जाए।
    7. प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सार्वजनिक परिवहन एवं व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस की नियमित जांच कराई जाए। खराब अथवा निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवारी तथा मालवाहक वाहनों में अनियमित परिवहन के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाए।
    8. सिटी बस एवं मैजिक वाहनों को टैक्स में दी गई छूट के बावजूद मनमाना किराया वसूजा जा रहा है तथा टैक्स में छूट का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है अतः छूट का लाभ जनता तक पहुंचे इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। साथ ही ई-रिक्शा, ऑटो, टैक्सी और विक्रम वाहनों को भी उचित टैक्स राहत प्रदान की जाए।
    9. महानगर क्षेत्र में चल रहे डग्गामार बसों एवं अन्य वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाय।
    10. सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा के अनुसार सेवाएं वास्तव में जनता को मिल रही हैं या नहीं, इसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए।
    11. परिवहन विभाग में ट्रांसफर नीति का पालन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए तथा मनमाने स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए तथा विभागाध्यक्षों के पदों का दायित्व एक ही व्यक्ति के पास केंद्रित न होकर नियमानुसार अलग-अलग अधिकारियों को सौंपा जाए।
    12. रात्रि के समय ओवरलोड डंपर एवं बड़े ट्रकों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष सचल/मोबाइल प्रवर्तन दल गठित किए जाएं।
    13. कमर्शियल वाहनों का गलत या फर्जी “केयर ऑफ” पते पर रजिस्ट्रेशन कराने की शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा वाहनों पर अवैध रूप से लगी हाई-बीम, रंगीन एवं मॉडिफाइड लाइटों पर सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि ये सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रही हैं।
    प्रतिनिधिमण्डल मे प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार, लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, पूर्व महामंत्री हरिकिशन भट्ट, पूर्व प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, डॉ दिनेश पुंडीर शामिल थे।

  • रायपुर की बदहाल सड़कों, जानलेवा गड्ढों एवं बदहाल जलनिकासी के खिलाफ PWD कैंप कार्यालय का घेराव, जोरदार विरोध प्रदर्शन

    रायपुर की बदहाल सड़कों, जानलेवा गड्ढों एवं बदहाल जलनिकासी के खिलाफ PWD कैंप कार्यालय का घेराव, जोरदार विरोध प्रदर्शन

    रायपुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल सड़कों, जगह-जगह बने जानलेवा गड्ढों, क्षतिग्रस्त नालियों और अव्यवस्थित जलनिकासी व्यवस्था से आम जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    इन गंभीर जनसमस्याओं के समाधान में कथित विभागीय उदासीनता और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के विरोध में पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश सचिव, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, रायपुर विधानसभा, विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में रायपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (P.W.D.) कैंप कार्यालय, खास धौरण, कैनाल रोड, देहरादून का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े विभागीय अधिकारियों के समक्ष जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत, जानलेवा गड्ढों को भरने, क्षतिग्रस्त नालियों के पुनर्निर्माण तथा जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

    इस अवसर पर विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि रायपुर विधानसभा की जनता वर्षों से टूटी सड़कों, गड्ढों और जलभराव जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा, “सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और विकास की बुनियादी जरूरत है। रायपुर की जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन का अधिकार है। अब केवल आश्वासन और कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर तत्काल और स्थायी कार्रवाई करनी होगी।”

    उन्होंने कहा कि खराब सड़कें और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था बरसात के दौरान समस्या को और गंभीर बना देती हैं। विभाग को प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर मरम्मत एवं जलनिकासी के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

    देहरादून नगर निगम पार्षद रॉबिन त्यागी ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि रायपुर विधानसभा की जनता की सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित के मुद्दे पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

    प्रमुख मांगें

    1. रायपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
    2. जानलेवा गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल भरा जाए।
    3. क्षतिग्रस्त एवं जाम नालियों का पुनर्निर्माण तथा नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
    4. जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था विकसित की जाए।
    5. खराब सड़कों एवं अधूरे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए।
    6. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
    7. जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाए।

    विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि “रायपुर की जनता की आवाज अब दबेगी नहीं। सड़क, सुरक्षा, जलनिकासी और सम्मान के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर आवाज उठाई जाएगी।”

    इस अवसर पर विनीत अजय डोभाल जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सरिता बिष्ट जी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष तेजस्वी राणा जी, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु रावत जी, राजेश डोगरा जी, आदित्य रौथान जी, डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी, अभिनव बिष्ट जी, स्वर्णिम कंडारी जी, श्रीमती मिथलेश उपाध्याय जी, श्रीमती विनीता देवी, उत्तराखंड युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अर्पित राठी जी, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष अतुल सक्सेना जी, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक पासी जी, पिंटू मौर्य जी, एनएसयूआई प्रदेश सचिव मुकेश बसेड़ा जी, डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष हर्ष राणा जी, एनएसयूआई महानगर उपाध्यक्ष नितिन नेगी जी, बकुल माखीजा जी, विदित डोभाल जी, मंथन भाटिया जी, रक्षित नेगी जी, यश नेगी जी, मयंक रावत जी, स्वयं रावत जी, वत्सल ठाकुर जी, हिमेश नेगी जी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी

    सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का निस्तारण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

    सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विशेष रूप से 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों की विभागवार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी के साथ इन शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण विभागीय स्तर पर संभव नहीं है, ऐसे प्रकरणों को स्पेशल क्लोज के अंतर्गत आवश्यक विवरण एवं स्पष्ट आख्या सहित उच्चस्तर पर हस्तांतरित किया जाए, ताकि ऐसे मामलों का उचित स्तर पर समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने अथवा बिना ठोस कारण के अग्रसारित करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

    मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

    जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से घोषणाओं की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों तथा आ रही बाधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि का चयन किया जाना है, संबंधित विभाग ऐसे प्रकरणों में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सीधे जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें, ताकि भूमि चयन एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही में अनावश्यक विलंब न हो।

    जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित विभागी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं से संबंधित कार्यों की नियमित रूप से विभागीय स्तर पर समीक्षा करें तथा प्रगति में आ रही समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ी हैं और इनके प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचता है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए घोषणाओं को धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मिता परमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • खड़गे के अपमान पर भाजपा की चुप्पी क्यों? दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार : लालचंद शर्मा

    खड़गे के अपमान पर भाजपा की चुप्पी क्यों? दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार : लालचंद शर्मा

    देहरादून, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धीकरण यज्ञ’ को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष का नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।

    श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि रामलीला मैदान में शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई? यदि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती, जैसा कि राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है, तो फिर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

    उन्होंने कहा कि खड़गे जी ने हल्द्वानी में अपने भाषण के दौरान किसी धर्म या समाज को निशाना नहीं बनाया, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दे उठाए थे। इसके बावजूद उनके जाने के बाद मंच का शुद्धीकरण किया जाना भाजपा-आरएसएस की कथित सामाजिक सोच पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

    लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा को केवल सदन में बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने के बजाय जमीन पर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर सरकार वास्तव में इस घटना की निंदा करती है, तो जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं, बल्कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, यहां नफरत और जातिगत भेदभाव की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। भाजपा को बताना होगा कि वह सामाजिक समरसता के साथ खड़ी है या ऐसे कृत्यों को राजनीतिक संरक्षण देने वालों के साथ।