Blog

  • गढ़ीकैंट में बहनों ने पुलिस और आईटीबीपी जवानों को बांधी स्वनिर्मित राखियां, नेपाल जल प्रलय के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    गढ़ीकैंट में बहनों ने पुलिस और आईटीबीपी जवानों को बांधी स्वनिर्मित राखियां, नेपाल जल प्रलय के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

    संस्कार परिवार देहरादून और आजीविका एजुकेशन गढ़ीकैंट देहरादून की बहिनो द्वारा आज गढ़ीकैंट कोतवाली में कोतवाल श्री शंकर सिंह बिष्ट और अन्य पुलिस जवानों को मंगल तिलक कर स्वनिर्मित राखियां बांधी गई और मिठाई खिलाई गई साथ ही अभियान प्रणेता योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी और आजीविका एजुकेशन गढ़ीकैंट की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम विजय ने अन्य पुलिस जवानों के लिए राखियां भेंट की गई, आई टी वी पी सीमाद्वार में आई टी वी पी सीमाद्वार के अधिकारियों और जवानों को बहिनों द्वारा सैकड़ों आई टी वी पी के अधिकारियों और जवानों को स्वनिर्मित राखियां पहनाने के साथ साथ मिठाई खिलाई गई और भाइयों की आरती उतारी गई, आई टी वी पी की सैनिक बहिनों द्वारा योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी को राखी बांधी गई और जोशी ने बहिनों को दक्षिणा भेंट की गई, साथ ही अन्य जवानों के लिए भी राखियां भेंट की गई कार्यक्रम में योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, आजीव विजय, नीलम विजय, सलूनी राणा, जितेंद्र मलिक, आई टी वी पी सीमाद्वार और कोतवाली गढ़ी कैंट का विशेष सहयोग रहा।, आई टी वी पी सीमाद्वार में नेपाल में आई भीषण जल प्रलय में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई, घायलों के जल्दी स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना के साथ साथ, लापता लोगों के जल्दी मिलने की भी कामना की गई।

  • श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत, महंतों का किया सम्मान

    श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत, महंतों का किया सम्मान

    देहरादून की प्रसिद्ध बहुत चर्चित धार्मिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की नगर भ्रमण भव्य शोभायात्रा के आगमन पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर भव्य स्वागत किया गया जिसमें समिति के संरक्षक व उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी ने भव्य स्वागत में अपना आशीर्वाद दिया ,व उनके हाथों श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णागिरी जी दिगंबर भारत गिरी जी को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया, व सभी ने सुंदर झांकियां का अवलोकन किया इस दौरान समिति के बालकिशनशर्मा, संजीव गुप्ता, पुनीत जैन, आयुष जैन ,गौरव जैन, शिव कुमार, विनय प्रजापति, आलोक जैन, नितिन अग्रवाल, नितिन जैन, राहुल माटा , समर जैन, कृतिका राणा, अनुष्का राणा, राषिका माटा ने अपनी सेवाएं दी

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का देहरादून में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

    टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का देहरादून में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

    आज देहरादून में भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

    शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं शहरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    टपकेश्वर सेवा दल समिति के संरक्षक लाल चंद शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, समिति के पदाधिकारियों, सेवादारों एवं देहरादूनवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और देहरादून में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।

    उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

    टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज, महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया.

    मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं. इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को सुदृढ़ करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं.

    मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के आयोजन से जुड़े सभी संत-महात्माओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे. शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान टपकेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

  • बन्नू बिरादरी देहरादून के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा

    बन्नू बिरादरी देहरादून के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा

    बन्नू बिरादरी देहरादून के अध्यक्ष श्री दीपक भाटिया ने संगठन के आगामी दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
    नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

    * श्री संतोष सिंह नागपाल — महासचिव
    * श्री रमेश खानिजो — कोषाध्यक्ष
    * श्री विक्की खन्ना — वरिष्ठ उपाध्यक्ष
    * श्री अमित गुलाटी — उपाध्यक्ष
    * श्री उमेश मिनोचा — उपाध्यक्ष
    * श्री पंकज कालरा — उपाध्यक्ष
    इसके अतिरिक्त नई कार्यकारिणी में 9 सचिव, 1 ऑडिटर और 21 कार्यकारिणी सदस्यों को भी नियुक्त किया गया है।
    ऑल इंडिया बन्नू बिरादरी ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री अमित कपूर एवं श्री संजीव विरमानी ने नवनिर्मित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समाज के कल्याण, एकता एवं प्रगति के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
    समाज के प्रति उनके सहयोग एवं जुड़ाव को देखते हुए श्रीमती सविता कपूर, विधायक, देहरादून कैंट, को बन्नू बिरादरी देहरादून का मुख्य संरक्षक घोषित किया गया।

    निम्नलिखित 8 अति वरिष्ठ सदस्य बन्नू बिरादरी देहरादून के संरक्षक के रूप में संगठन को अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन, अनुभव एवं सहयोग प्रदान करेंगे:

    1. श्री अमर नाथ आहूजा
    2. श्री सोम नाथ भाटिया
    3. श्री प्रवीण चंदाना
    4. श्री हरबंस लाल चावला
    5. श्री भीम सेन विरमानी
    6. श्री लद्धा राम नागपाल
    7. श्री जगदीश कपूर
    8. श्री मदन लाल चांदना

    अध्यक्ष श्री दीपक भाटिया ने नवनिर्मित टीम का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों एवं सदस्यों के सामूहिक प्रयासों से संगठन बन्नू बिरादरी समाज के कल्याण, एकता एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

    उन्होंने पूरी नई टीम को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सफल, सार्थक एवं उपलब्धिपूर्ण दो वर्षीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • मोहब्बेवाला में भव्य ‘रक्षा सूत्र महोत्सव’, 500 से अधिक महिलाओं ने वैभव वालिया व प्रीतम सिंह को बांधी राखी

    मोहब्बेवाला में भव्य ‘रक्षा सूत्र महोत्सव’, 500 से अधिक महिलाओं ने वैभव वालिया व प्रीतम सिंह को बांधी राखी

    धर्मपुर विधानसभा के मोहब्बेवाला वार्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया द्वारा भव्य ‘रक्षा सूत्र महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्षेत्र की 500 से अधिक महिलाओं ने वैभव वालिया एवं प्रीतम सिंह को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सम्मान के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया।

    मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आज आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लेकर चीनी और रसोई की अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर गृहणियों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही महिलाओं एवं परिवारों को राहत देने के लिए कांग्रेस सरकार बनने पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

    इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि, “रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मातृशक्ति ने जिस स्नेह और विश्वास के साथ उन्हें राखी बांधी है, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी क्षण है। यदि मातृशक्ति का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है, तो धर्मपुर के विकास को महिला केंद्रित और जनकल्याणकारी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करना उनकी प्राथमिकता होगी।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और आत्मनिर्भरता के साथ-साथ उनके सुझावों को विकास की योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। वैभव वालिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं एवं बहनों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास देने के लिए आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह बिष्ट, गरिमा दसौनी, श्याम सिंह बिष्ट, पीयूष गौड़, नानक चंद, मंजू त्रिपाठी, डिंपल सिंह, सीताराम नौटियाल, मोहन गुरुंग, सीमा छेत्री, अमन सिंह, आयुष सेमवाल, नीना थापा, कुसुम, रेहाना परवीन, बीना, जूली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, कांग्रेस कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून में फूंका पुतला

    अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून में फूंका पुतला

    युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा जिला अध्यक्ष तेजस्वी राणा एवं जिला प्रभारी देहरादून प्रियंश चाबड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया वक्ताओं ने कहा कि देशभर में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं, युवाओं की समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार आवाज़ उठाती रही है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई।
    इस दौरान पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्याय राजकुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा जी,प्रदेश सचिव कांग्रेस विनीत प्रसाद भट्ट जी,प्रदेश महासचिव संगठन प्रियांश छाबड़ा जी अभय कत्युरा जी,स्वाति नेगी जी एवं ,कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला जी,जिला महासचिव शुभम सैनी जी,ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग कर्णवाल एवं रक्षित नेगी जी सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी तथा छात्र हितों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

  • शहीद दुर्गामल जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, राजीव भवन में अर्पित किए श्रद्धासुमन

    शहीद दुर्गामल जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, राजीव भवन में अर्पित किए श्रद्धासुमन

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के वीर योद्धा शहीद दुर्गामल जी की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद दुर्गामल जी के अदम्य साहस, देशभक्ति, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद दुर्गामल जी का जीवन देश के प्रति समर्पण, साहस और सर्वोच्च बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया। आज़ाद हिंद फौज के वीर सिपाही के रूप में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस निर्भीकता के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की धरती वीरों और बलिदानियों की भूमि रही है और शहीद दुर्गामल जी इस गौरवशाली परंपरा के महान प्रतीक हैं। देश की आज़ादी के लिए उनका संघर्ष हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रहित से बढ़कर कोई हित नहीं होता। उनके विचारों, संघर्ष और बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

    कार्यक्रम गोरखा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनिल बस्नेत द्वारा किया गया , जिस मे प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, एआईसीसी ओबीसी महिला कोऑर्डिनेटर पिया थापा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी राजीव थापा, दीपक थापा, विजय शाही, महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, अश्वनी बहुगुणा, विक्रम प्रधान एवं गोपाल छेत्री सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

    सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद दुर्गामल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके देशप्रेम, त्याग तथा बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

  • हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

    हल्द्वानी प्रकरण में भाजपा सरकार की चुप्पी चिंताजनक : प्रीतम सिंह

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में 8 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित “शुद्धिकरण यज्ञ” प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    विधायक एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि किसी सार्वजनिक स्थल को किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर “अशुद्ध” बताकर उसका कथित शुद्धिकरण किया गया, तो यह संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना के विरुद्ध अत्यंत गंभीर मामला है।

    कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यसभा में इस मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी का कहना है कि भाजपा सरकार की यह चुप्पी सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

    कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की पहचान कर भारतीय न्याय संहिता और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा भविष्य में जातिगत भेदभाव और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाले ऐसे कृत्यों पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

    प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां छुआछूत तथा जातिगत भेदभाव जैसी मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

    ज्ञापन देने वालों में प्रीतम सिंह अध्यक्ष चुनाव अभियान समिति, डॉ हरक सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन समिति, जोत सिंह गुनसोला पूर्व विधायक, शूरवीर सिंह सजवान पूर्व मंत्री नव प्रभात पूर्व मंत्री,मदन बिष्ट विधायक, विक्रम सिंह नेगी विधायक, मनोज रावत पूर्व विधायक, राजकुमार पूर्व विधायक, ज्योति रौतेला प्रदेश महिला अध्यक्ष, गोदावरी थापली प्रदेश कोषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरादसौनी, मदनलाल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, करनल राम रतन नेगी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग, आरेंद्र शर्मा पूर्व प्रदेश महामंत्री, सूर्यकांत धस्माना उपाध्यक्ष, लालचंद शर्मा उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदि उपस्थित थे।

  • एसएसपी दून के निर्देशों का असर: क्लेमेंटाउन पुलिस ने 24 वाहनों पर की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 21 बुलेट समेत वाहन सीज

    एसएसपी दून के निर्देशों का असर: क्लेमेंटाउन पुलिस ने 24 वाहनों पर की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 21 बुलेट समेत वाहन सीज

    एसएसपी_दून के निर्देशों का असर अब सड़कों पर साफ दिखने लगा है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।थानाध्यक्ष श्री मोहन सिंह जी की अगुवाई में पुलिस टीम ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाली और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 21 रॉयल इनफील्ड (बुलेट) और शीशों पर काली फिल्म चढ़ाई 03 थार, स्कार्पियो व होंडा सिटी कारों को सीज कर दिया है।पुलिस की इस मुस्तैदी और सराहनीय कार्य के लिए आज मंडल उपाध्यक्ष श्री अभिषेक परमार जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री भीषण वर्मा जी, श्री सर्वेंद्र फरसवान जी और श्री नरेंद्र कुमार जी ने थाना अध्यक्ष श्री मोहन सिंह जी व उनकी पूरी टीम को पुष्प और पौधे भेंट कर उनका आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।सुरक्षित और शांत दून बनाने के लिए क्लेमेंटाउन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को दिल से सलाम!