Blog

  • जरूरतमंद बच्चों को श्री राम सेना ने वितरित की पाठ्य सामग्री

    जरूरतमंद बच्चों को श्री राम सेना ने वितरित की पाठ्य सामग्री

    श्री राम सेना द्वारा आज दिनांक 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को श्री राम सेना अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय अधोईवाला, प्राथमिक विद्यालय लाडपुर, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र किदुवाला, रायपुर जरूरतमंद बच्चों को पुस्तक वितरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।

    जिसमें उपाध्यक्ष श्री अमन छेत्री, ज्वाला दत्त शर्मा, उमेश जिंदल, अमित कपूर, सुनील जुयाल, दीपक बोरा, कुशल बोरा, दीपक कुमार, शूरवीर रावत, सुंदर राणा, जय सिंह, कृष्ण शर्मा, कुलवंत सिंह, दिव्यांश कुमार, निखिल कुमार, समर्थ द्विवेदी एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • देहरादून में 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU का जोरदार प्रदर्शन

    देहरादून में 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर UFBU का जोरदार प्रदर्शन

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) का एस्ले हॉल, देहरादून में जोरदार विरोध प्रदर्शन 5-दिवसीय बैंकिंग’ (5 Days Banking) को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

    यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आज, 12 अगस्त 2026 को कार्यालय समय के पश्चात, एस्ले हॉल, देहरादून में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

    इस प्रदर्शन में यूएफबीयू के घटक संगठनों — एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए, बीईएफआई, आईएनबीओसी, और आईएनबीईएफ— के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने एकजुट होकर भाग लिया और केंद्र सरकार तथा भारतीय बैंक संघ (IBA) के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

    मुख्य मुद्दे और मांगें:
    5-दिवसीय बैंकिंग का अविलंब कार्यान्वयन:

    बैंक यूनियनों की मुख्य मांग सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग कार्यप्रणाली को तुरंत लागू करना है। IBA द्वारा पूर्व में समझौता ज्ञापन (MOU) और संयुक्त टिप्पणी (Joint Note/Settlement) में इस मांग पर सहमति जताई गई थी और इसे सरकार के पास सिफारिश के लिए भेजा गया था। हालांकि, लंबे समय से इस पर कोई अंतिम फैसला न लेकर अनावश्यक देरी की जा रही है।
    यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि सरकार ने बैंकों को नवंबर 2027 से देय अगले वेतन संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश तो दे दिया है, लेकिन ‘5-दिवसीय बैंकिंग’ के इस महत्वपूर्ण और लंबित मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।

    श्री कमल तोमर सह संयोजक यूएफबीयू ने स्पष्ट किया कि 27 जनवरी 2026 की सफल हड़ताल के बाद भी सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया चिंताजनक है। यदि सरकार ने जल्द ही इस पांच दिवसीय बैंकिंग के संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की, तो यूएफबीयू (UFBU)आगामी दिनों में देशव्यापी हड़ताल सहित और अधिक उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा।

    आज के प्रदर्शन में श्री कमल तोमर, विनय शर्मा, सी के जोशी,राजन पुण्डीर,अनिल जैन, आर पी शर्मा, नैन सिंह राणा, भूपेंद्र रावत, के एल भट्ट, पवन पुंडीर, हरविंदर, नीरज, दिनेश प्रसाद, आनंद सिंह रावत, अनिल शर्मा, दीपशिखा वे अन्य कर्मचारी सम्मिलित हुए।

  • सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही भाजपा सरकार: लालचंद शर्मा

    सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही भाजपा सरकार: लालचंद शर्मा

    देहरादून, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नैनीताल पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर “अराजक तत्व” कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भाजपा सरकार की दमनकारी और राजनीतिक प्रतिशोध की मानसिकता का उदाहरण बताया।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नागरिकों की आवाज सुनना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, न कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले राजनीतिक कार्यकर्ताओं को अपमानित या बदनाम करना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “अराजक तत्व” कहना न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि पुलिस की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

    लालचंद शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस और प्रशासनिक तंत्र को विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि सरकारी मशीनरी किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं है। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संविधान और कानून के अनुसार निष्पक्ष होकर कार्य करना चाहिए। राजनीतिक दबाव में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करना लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है।

    कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “अराजक तत्व” कहे जाने की घटना का संज्ञान लिया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि किस आधार पर लोकतांत्रिक गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया।

    उन्होंने कहा, भाजपा सरकार चाहे जितना सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करे, कांग्रेस डरने वाली नहीं है। जनता के सवालों और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।

  • मोहनपुर प्रेमनगर में लगा बिजली समाधान शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

    मोहनपुर प्रेमनगर में लगा बिजली समाधान शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

    आज उपखंड कार्यालय मोहनपुर प्रेमनगर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने अपनी बिजली संबंधी समस्याओं को आधिकारिक के समक्ष का रखा। जिनमें से कुछ समस्याओं का समाधान अधिशासी अभियंता अरविन्द कुमार जी द्वारा तत्काल कर दिया गया तथा कुछ समस्याओं का समाधान सप्ताह के अंदर करने के आदेश एसडीओ व अवर अभियंता को दिये।

    उत्तराखंड पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष वीरू बिष्ट ने कहा कि ऊर्जा निगम के नए प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी जी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों को समाधान शिविर लगाने के निर्देश जारी किए थे जिसके बाद से लगातार अधिकारी शिविर लगाकर जनता की बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं उन्होंने अधिकारियों से गणेशपुर सब स्टेशन पर भी जनता की समस्याओं को सुनने के लिए समाधान शिविर लगाने की मांग की। समाधान शिविर में उपखंड अधिकारी कंवल सिंह, अवर अभियंता आरिफ, प्रदीप कुमार, पूजा सिंह, मनमोहन सिंह बगाड़ी, आदि उपस्थित थे तो प्रेमनगर क्षेत्र से सुमित खन्ना, मोहित ग्रोवर, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, मोहन सिंह रावत, आदि उपस्थित थे

  • कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजकुमार, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, सचिव सोमेन्द्र बोरा, जगदीश चौहान, भूपेन्द्र नेगी, देवेंद्र पाल सिंह, अमन वेनवाल,सोम प्रकाश वाल्मीकि, अमीचन्द सोनकर,सुरेश कुमार, देवेन्द्र पाल सिंह आदि ने आज देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

    इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिन्होंने इस आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उत्तराखण्ड का जनमानस शहीदों और आन्दोलनकारियों के इस महान बलिदान को शत्-शत् नमन करता है। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति, छात्र शक्ति, युवा शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा।

    राज्य निर्माण आन्दोलन में मसूरी, खटीमा तथा मुज्जफरनगर के गोलीकाण्ड के शहीदों की बडी भूमिका रही है जिसने राज्य निर्माण आन्दोलन को मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उत्तराखण्ड के सभी वर्गो के लोगों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन को तन, मन, धन से पल्लवित और पोषित करने का काम किया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान देशभर में जहां भी यहां के निवासी रहते हैं उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी इसलिए उत्तराखण्ड निर्माण में उनके योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता है।

    इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी एडवोकेट विपुल नौटियाल, प्रभात डंडरियाल, विनोद असवाल, संजय गुरूंग, रंजीत जोशी, अतुल, अजय रावत आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

  • धरने के 86वें दिन और दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद आखिरकार बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात

    धरने के 86वें दिन और दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद आखिरकार बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात

    बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों के लगातार जारी आंदोलन के बीच आज धरने के 86वें दिन एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। दो बार मुख्यमंत्री आवास कूच और लंबे समय से जारी संघर्ष के बाद आखिरकार बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में मुलाकात हुई।

    मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष लैब तकनीशियनों की चार सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पिछले 26 वर्षों से डिग्रीधारी लैब तकनीशियन रोजगार की उम्मीद में संघर्ष कर रहे हैं और सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में लैब तकनीशियनों के पदों का सृजन एवं नियमित भर्ती न होने के कारण बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार हैं।

    प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुख रूप से IPHS मानकों के अनुसार लैब तकनीशियन के पदों का सृजन, लैब तकनीशियन सेवा नियमावली का निर्माण एवं वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती, लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को एकमुश्त आयु सीमा में छूट तथा सरकारी लैबों के निजीकरण की प्रक्रिया को बंद करने की मांग रखी।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और चार सूत्रीय मांगों पर जल्द आवश्यक कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।

    प्रतिनिधिमंडल में संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र खाली, महासचिव मयंक राणा एवं उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट सम्मिलित रहे।
    संगठन ने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को आंदोलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों को सरकार की ओर से किए गए आश्वासन पर शीघ्र ठोस कार्यवाही की उम्मीद है।
    संगठन का कहना है कि संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता।

  • नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजकुमार, प्रदेश सचिव सोमेन्द्र बोरा, जगदीश चौहान, भूपेन्द्र नेगी, देवेंद्र पाल सिंह, अमन वेनवाल,सोम प्रकाश वाल्मीकि, अमीचन्द सोनकर,सुरेश कुमार, देवेन्द्र पाल सिंह आदि ने आज देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

    इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिन्होंने इस आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण का सपना आन्दोलन के शहीदों की शहादत के कारण साकार हो पाया। उत्तराखण्ड राज्य शहीद आन्दोलकारियों की धरोहर है जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उत्तराखण्ड का जनमानस शहीदों और आन्दोलनकारियों के इस महान बलिदान को शत्-शत् नमन करता है।

    उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति, छात्र शक्ति, युवा शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा। राज्य निर्माण आन्दोलन में मसूरी, खटीमा तथा मुज्जफरनगर के गोलीकाण्ड के शहीदों की बडी भूमिका रही है जिसने राज्य निर्माण आन्दोलन को मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में उत्तराखण्ड के सभी वर्गो के लोगों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन को तन, मन, धन से पल्लवित और पोषित करने का काम किया है। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन के दौरान देशभर में जहां भी यहां के निवासी रहते हैं उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी इसलिए उत्तराखण्ड निर्माण में उनके योगदान को भी नहीं भुलाया जा सकता है।

    इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी एडवोकेट विपुल नौटियाल, प्रभात डंडरियाल, विनोद असवाल, संजय गुरूंग, रंजीत जोशी, अतुल, अजय रावत आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

  • उत्तराखंड कॉंग्रेस की नई कार्यकारिणी समर्थन देने धरना स्थल पहुँची

    उत्तराखंड कॉंग्रेस की नई कार्यकारिणी समर्थन देने धरना स्थल पहुँची

    पिछले 58 दिनों से अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर शहीद स्मारक देहरादून में प्रदर्शन कर रहे राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच के लोगों को समर्थन देने कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारणी दल-बल के साथ शहीद स्मारक पहुंची। जहां उन्होंने सरकार की तीव्र भर्त्सना की।राज्यान्दोलनकारी वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि राज्य के लिए अपने जीवन के महत्त्वपूर्ण साल न्यौछावर करने वाले आंदोलनकारियों के साथ सरकार वादा खिलाफी कर रही है।

    जब उन्होंने नियुक्ति देने का वादा किया था तो अपना वादा निभाएं। पूर्व विधायक राजकुमार व गोदावरी थापली ने कहा कि आज जो लोग राज्य में विद्यायक/मंत्री के तौर पर बैठे हैं उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह इन लोगों के त्याग के बदौलत ही है। उन्होंने धरने को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आती है तो आंदोलनकारीयों की मांग सर्वोच्च प्राथमिकता में रखी जायेगी।

    मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि सरकार को 60 दिन होने वाले हैं हम लोग कई माध्यमों से अपनी बात मा0 मुख्यमंत्री तक अपने बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे मगर वह अपने नौकरशाहों को आगे कर देते हैं। अब दिक्कत यह है कि जिन लोगों के कारण यह मामला फंसा हुआ है उन्हीं लोगों को इसके निस्तारण की बात की जा रही है, जिस कारण यह मामला लटका हुआ है। अब शीघ्र एक प्रेस वार्ता कर इन नौकरशाहों के द्वारा की गई करतूतों को जनता के सामने रखेंगे। उसके बाद भी अगर सरकार उप समिति का गठन नहीं करती तो 17 अगस्त से आंदोलन को उग्र किया जायेगा ।

    आज क्रमिक अनशन में राम किशन और महेश कुमार बैठे तथा समर्थन देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आंदोलनकारी वीरेन्द्र पोखरियाल, कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ,पंकज क्षेत्री, शिवराज सिंह रावत, बालगोविंद डोभाल, देवेन्द्र पाल सिंह, लाल चंद शर्मा, मोहन चंद शर्मा, नवीन नैथानी ,मनोरथ ध्यानी, प्रभात डंडरियाल,अमीचंद सोनकर, भूपेन्द्र नेगी,अजय बेनिवाल,निहाल सिंह, घनानंद शर्मा, चंद्रा सुंदरियाल आदि भी पहुंचे।

  • हिल्स क्राउन एकेडमी में बच्चों को तिरंगा बनाने की विधि सिखाई

    हिल्स क्राउन एकेडमी में बच्चों को तिरंगा बनाने की विधि सिखाई

    आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी 1988) के तत्वावधान में हिल्स क्राउन एकेडमी, जैन प्लॉट के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर आधारित तिरंगा बनाने और तिरंगे के महत्व पर एक दिवसीय आंदशाला शिविर का आयोजन किया गया।

    इस आनंदशाला शिविर में कला विशेषज्ञ श्रीमती ज्योति जौहर ने विभिन्न प्रकार से तिरंगा बनाने की विधि समझाई, बच्चों के अंदर उत्साह देखने लायक था, बड़े जोश के साथ बच्चों ने तिरंगा बनाया तथा भारतीय ध्वज के रंगों के महत्व को समझाया।

    आनंदशाला शिविर में हिल्स क्राउन एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ आर. एस. राठी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यकम से बच्चों में राष्ट्र की भावना जागृत होती है।

    शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा ने तिरंगे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से सर्वश्री शुभम् राठी (कॉर्डिनेटर), काजल राठी (लेखाधिकारी), विद्यालय की अध्यापिकाएं पूनम भट्ट, रुखसार अहमद, सोमिया परासर, महजफी अहमद, काजल चौहान, निगार परवीन, मनीषा बहुगुणा, लाइबा नूर, शांति भट्ट, फरहा, विनीता कैतुरा, आरती, राखी, जोया, दिनेश्वरी राठी, सुरभि भट्ट एवं मंजू कन्याल उपस्थित रहे।

  • 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

    2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

    भारत वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘हर की पैड़ी’ से हुआ।

    हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया।

    सैकड़ों खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी

    रिद्वार से शुरू हुई यह कांवड़ यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रायवाला पहुंच चुकी है। यात्रा में खेल मंत्री के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला खिलाड़ी, एथलीट और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा मार्ग गुंजायमान हो रहा है।

    वीरभद्र मंदिर में होगा जलाभिषेक

    मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस संकल्प कांवड़ यात्रा का समापन आज शाम ऋषिकेश के प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर में होगा। जहाँ खेल मंत्री रेखा आर्या भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक कर भारत की ओलंपिक मेजबानी की सफलता की कामना करेंगी।