खेल की पाठशाला की छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित ‘सपनों से शिखर तक’ पुस्तक के लोकार्पण की खुशी में हुआ भव्य आयोजन

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून में आज ‘खेल की पाठशाला’ की छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं खेल प्रशिक्षक डॉ. हरेंद्र चौधरी की प्रथम पुस्तक ‘सपनों से शिखर तक’ के लोकार्पण की खुशी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री ख़ज़ानदास जी राजपुर विधायक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को खेल, शिक्षा एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेमलता बोड़ाई ने अतिथियों स्वागतः पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर किया।
समारोह में विद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कला वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कुमारी पूर्णिमा मिश्रा तथा विज्ञान वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली कुमारी वंशिका को श्री अरविंद दत्ता एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुमिती दत्ता द्वारा ₹11,000-₹11,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। श्री अरविंद दत्ता विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती उषा दत्ता के पुत्र हैं। हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन छात्राओं कुमारी अनमोल सेमवाल,सफिया, प्रिया शाह को क्रमश 11000,5000’2500 श्री हरेन्द्र चौधरी द्वारा प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर लेडी इरविन एलुमनाई वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही विद्यालय की छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गोसाईं एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती गुंजन के सहयोग से कुमारी सरस्वती, जो विधि की पढ़ाई कर रही हैं, को ₹38,000 तथा कुमारी शुभी खन्ना, जो बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं, को ₹30,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में ‘खेल की पाठशाला’ से जुड़ी छात्राओं के अभिभावकों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए तथा इस पहल को छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम के दौरान दीपक बंगवाल क्राफ्ट एजेंसी (DBCA) द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 800 छात्राओं, 50 शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों तथा करीब 20 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने शिक्षा, खेल, प्रोत्साहन एवं सामाजिक सहभागिता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी सफ़िया कक्षा ग्यारह ने ख़ूबसूरती से किया।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं एवं आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं में ‘सपने देखने, उन्हें लक्ष्य में बदलने और शिखर तक पहुँचने’ की नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया।
खेल की पाठशाला के द्वारा सम्मानित की गई छात्रों जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना देश का नाम रोशन कर चुकी है दीपांजलि यादव, आराधना ,आरुषि तोमर, वैष्णवी अंडर 17 भारतीय कबड्डी कप्तान
दिव्यांशी, चांदनी ,राधिका, सोनाक्षी खेल की पाठशाला की फाइटर जेट, नीतू यादव, वैष्णवी कुमारी, अर्चना ,प्रिया, जीविका ,मानवी ,दीक्षा भट्ट, काजल ,सुनाली अग्रवाल, कामिनी ,दिव्या ,आरुषि चौहान ,दिव्यांशी रावत, अंजलि इन इस सभी बालिकाओं को सम्मानित किया गया खेल की सामग्री वितरित की गई
इस कार्यक्रम में वंदे मातरम की प्रस्तुति मधु कोरी मैं के द्वारा की गई और इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल और केवल 2036 ओलंपिक के लिए बालिकाओं को तैयार करना और उत्तरायण खंड ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में डॉक्टर महेंद्र सिंह चौधरी जो अंतरराष्ट्रीय भारतीय कोच है एक मुहिम छड़ी हुई है कि ज्यादा से ज्यादा 2036 ओलंपिक में बालिकाओं को तैयार किया जा सके खेल की पाठशाला द्वारा खेल की पाठशाला द्वारा यह सभी चीज निशुल्क करती है पीएम श्री राज के बालिका इंटर कॉलेज में
इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे अशोक कुमार यादव,श्री सतीश कुमार, श्रीमती रेखा साहू, श्रीमती सोना देवी, रजनी अग्रवाल,श्रीमती संगीता, श्रीमती रुक्मेश देवी,श्रीमती चंदा देवी,श्रीमती प्रीति देवी, श्री राजेंद्र सिंह,श्री शिवमंगल, श्री रघुवीर सिंह तोमर,श्रीमती बबीता चौहान,,श्रीमती सविता, श्री धजवीर सिंह चौहान
श्रीमती दिव्या तोमर
इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा श्रीमती रितु मलिक, श्रीमती सुबोधिनी जोशी,डॉ विजय लक्ष्मी यादव, श्रीमती सुष्मिता जोशी, श्रीमती मधु कोरी, श्रीमती पुष्पा रावत, श्रीमती श‌‍वेता , श्रीमती महिमा शर्मा, श्रीमती प्रभा त्यागी, श्रीमती अलका विजलवान, श्रीमती हिमानी धवन, श्रीमती उषा कंडारी, श्रीमती वनिता शाह, श्रीमती मीनाक्षी रावत, श्रीमती कुसुम भर्तवाल, श्रीमती कृष्णा उनियाल, श्रीमती बिमल फरसवान, श्रीमती इसराना, श्रीमती रूबी त्यागी, श्रीमती सुमन पाल, श्रीमती नम्रता देवी,श्रीमती कविता सिंह, श्रीमती पूनम रावत, श्रीमती प्रियंका, श्री राज उनियाल जी सभी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *