भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के लिए उनके योगदान को याद किया।
पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजकुमार जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और उसे साकार करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए। कंप्यूटर क्रांति, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, दूरसंचार तथा आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का मानना था कि देश का भविष्य युवाओं की प्रतिभा और आधुनिक तकनीक के सही उपयोग से मजबूत बनाया जा सकता है। आज भारत डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसकी नींव मजबूत करने में राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका जीवन और उनके विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश में विकास, आधुनिकता और तकनीकी बदलाव की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। राजीव गांधी जी का योगदान देश हमेशा याद रखेगा और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी, पार्षदगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में साथी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और देश की एकता, भाईचारे एवं विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पार्षद प्रमोद कुमार गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, पार्षद निखिल कुमार, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुनील बांगा, ओमी यादव, अशोक शर्मा, अजय बेनीवाल, अमीचंद सोनकर, हरी प्रकाश शर्मा , विवेक चौहान, राहुल शर्मा, विजेंद्र चौहान, अशोक कुमार, बबलू, सुशील कुमार, अनूप रावत, विजेंद्र बिष्ट, शिवांश बिष्ट, नमन कुमार शिव सोनकर महेश कुमार राजेंद्र सिंह घई सनी सोनकर रजत कुमार असरेज जाली मुकेश कुमार
सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।