इन्द्रा नगर–कांवली में पेयजल संकट से राहत की पहल, विधायक सविता कपूर ने ट्यूबवेल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

इन्द्रा नगर एवं कांवली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की लंबे समय से चली आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आज उत्तराखंड जल निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा लाल लाजपत राय पार्क के समीप ट्यूबवेल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्रवासियों को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ट्यूबवेल निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात इन्द्रा नगर एवं कांवली क्षेत्र के नागरिकों को जल संकट से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
इस अवसर पर पेयजल विभाग के अधिकारी श्री दीपक नौटियाल जी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्यूबवेल परियोजना के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। ट्यूबवेल का डिजाइन वर्क 2055 रखा गया है, जिसमें 135 एलपीसीडी मानक के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लगभग 54–55 हजार घरों को पेयजल सुविधा मिलेगी। परियोजना में इन्द्रा नगर, सीमाद्वार, पंडितवारी एवं कांवली क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है। साथ ही 127 मीटर पाइपलाइन एवं एक नए ट्यूबवेल का निर्माण भी प्रस्तावित है।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पार्षद श्री परवीन नेगी जी, श्री विनोद रावत जी, मण्डल अध्यक्ष श्री राहुल चौहान जी, श्री सुमित पांडे जी, श्री आशीष शर्मा जी, क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष श्री कर्नल नयाल जी, श्री एम.एस. राणा जी, श्री सूरज बिष्ट जी, श्री आशुतोष भाटिया जी, श्री रामी अंसारी जी, श्री अजय नैथानी जी, श्री प्रेम सिंह रावत जी, श्री विभूति मौलिक जी, श्रीमती सीमा थपलियाल जी, कर्नल थापा जी, श्री राहुल जैन जी, श्री जय प्रकाश रावत जी सहित जल निगम के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *