क्लेमेंटाउन में महिला एवं बाल अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित, 300 महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

क्लेमेंटाउन छेत्र में जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून/ महिला कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा सरफिना ट्रस्ट क्लेमेनटाउन के परिसर में लोहिया नगर, ओगल भट्टा, प्रेम नगर कावली रोड, पटेल नगर, चंदन नगर व मोहब्बेवाला की बस्तियों में निवासरत महिलाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम,बाल विवाह,बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र, चाइल्ड हेल्प लाइन, गुड टच बैड टच, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों को पॉक्सो संबंधित वीडियो दिखाई गई। उक्त जागरूकता शिविर में बस्तियों की 300 महिलाओं , पूर्व प्रधान पार्षद वार्ड 78 कुसुम वर्मा जी , सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक परमार जी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिला बाल संरक्षण इकाई देहरादून से रश्मि बिष्ट, संपूर्णा भट्ट, यशोदा पंवार( संरक्षण अधिकारी देहरादून) तथा सिरफिना ट्रस्ट के सिस्टर नम्रता,सि दीपा व कार्मिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *