आज भाजपा महानगर संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ महेश पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी से दिल्ली स्थित सरकारी आवास में मुलाकात की। भाजपा नेता महेश पांडे ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी से छावनी परिषदों की स्थिति पर बातचीत की जिसमें कहा कि लगभग 4 वर्ष पूर्व छावनी परिषद क्लेमेनटाउन और अन्य कैंट को भी लोकल बॉडी में विलय का गजट नोटिफिकेशन किया था, उसके बाद से लगातार राज्य सरकार शहरी विकास विभाग और कैंट बोर्ड अधिकारियों की विलय को लेकर बैठकों का दौर शुरू हुआ।
उसके पश्चात फाइनल ड्राफ्ट तैयार होकर रक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भेजा गया था लेकिन आज भी रक्षा मंत्रालय निर्णय नहीं ले पा रहा है,और लगातार वेरिएडबोर्ड का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है, ना ही रक्षा मंत्रालय कैंट बोर्ड में चुनाव करा पा रहा है, और ना ही कैंट बोर्ड को विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित किया जा रहा है।इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। भाजपा नेता महेश पांडे ने सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी से आग्रह किया कि आप इस असमंजस की स्थिति को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के समक्ष रखकर समाधान निकालें। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने कहा कि वे इस मामले पर रक्षा मंत्री जी से बातचीत करेंगे।