एकता विहार कॉलोनी पित्तथू वाला क्षेत्र वासियों का एक प्रतिनिधिमंडल पेय जल एवं निर्माण निगम कार्यालय इंदिरा नगर पर पहुंचा और वहां पेय जल अधिशासी अभियंता श्रीमती भारतीय जी से मिलकर क्षेत्र में पाइप लाइन डलवाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन के साथ संगलन एक साल पूर्व का आवेदन जिस पर पूरे क्षेत्र वासियों के हस्ताक्षर थे सौंपा और क्षेत्र में पानी न होने के कारण हो रही समस्याओं से अवगत कराया
साथ ही क्षेत्र वासियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़क, नाली, पानी न होने की परेशानियों से जनता ग्रस्त है आगे अवगत कराते हुए क्षेत्र वासियों ने कहा कि क्षेत्र वासियों की ओर से एक साल पूर्व पाइप लाइन डालने के लिए कार्यालय में आवेदन दिया गया था जो इस ज्ञापन के साथ संगलन है उस समय क्षेत्र वासियों को बताया गया था कि अभी इस कार्य के लिए बजट पास नहीं है शासन से बजट पास करा कर काम को शीघ्र किया जाएगा
पुनः कार्यालय से संपर्क करने पर कार्यालय द्वारा बताया गया कि बजट पास हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है जल्द काम को पूर्ण किया जाएगा. क्षेत्रवासियों ने पेयजल अभियंता को वार्ता करते हुए बताया कि अब एकता विहार में सड़क निर्माण कार्य चालू हो चुका है बजट पास है क्षेत्रवासियों की मांग है कि इस काम को शीघ्र सड़क बनने से पहले पूर्ण करने की कृपा करें जिससे जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े और क्षेत्र की जनता को साफ और शुद्ध पेय जल मिल सके
इस पर पेयजल अभियंता श्रीमती भारती ने क्षेत्र वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि हमने आपके द्वारा बताई गई परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए और आपकी मांग पर ध्यान करते हुए संबंधित अधिकारियों को इस कार्य के लिए निर्देशित कर दिया है यह कार्य दो दिन में शुरू हो जाएगा और सड़क के निर्माण से पहले पूर्ण हो जाएगा वार्ता के दौरान सहायक अभियंता बलदेव सिंह रावत और कनिष्ठ अभियंता दीक्षा कंडवाल भी उपस्थित रहे
इस अवसर पर ज्ञापन सौंप कर मांग करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता आरिफ वारसी, फैजान अहमद, नवाबुद्दीन,प्रभात डंडरियाल,वाहिद हुसैन, शाहनवाज ,सादिक ,सालार, जेद,उजैर सहित अनेकों लोक उपस्थित रहे