कैंट विधायक सविता कपूर ने वार्ड-42 कांवली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी का किया लोकार्पण

माननीय विधायक कैंट सविता कपूर जी द्वारा वार्ड–42, कांवली स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उसका विधिवत लोकार्पण किया गया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि वर्ष 2025–26 के अंतर्गत स्वीकृत किया गया था।

इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं विद्यालय के सुचारु संचालन के लिए मजबूत चारदीवारी अत्यंत आवश्यक होती है। इस निर्माण कार्य से न केवल विद्यालय परिसर सुरक्षित हुआ है, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण भी प्राप्त होगा।

विधायक जी ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण कार्य की पूर्णता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती रेणु गेल जी, विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती सुभाषिनी डिमरी जी, समस्त भाजपा कार्यकर्ता, विद्यालय स्टाफ एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *