जाखन में महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेका खोलने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

वैली एनक्लेव, कैनाल रोड, जाख़न स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र के बीचों–बीच एक शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने छठवें दिन भी अपना धरना जारी रखा। रिहायशी इलाके में इस तरह असंवैधानिक रूप से खोले जा रहे ठेके के विरोध में महिला शक्ति ने जोर दार नारे बाजी करी।
आज शाम माननीय केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने धरना स्थल पर पहुंच कर नारी शक्ति के प्रयास का वंदन किया और आश्वासन दिया कि मेरे होते हुए मेरे क्षेत्र में नारी शक्ति के सम्मान में कोई भी कमी नहीं आ सकती है। यह ठेका यहां नहीं रहेगा। यह मेरा वादा है इस ठेके का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
आज श्री लाल चंद शर्मा जी, श्रीमति सोनिया आनंद रावत, पार्षद डॉ अरविंद चौधरी जी, श्री परमिंदर ओबेरॉय जी के सभी क्षेत्रवासियों ने माननीय केबिनेट मंत्री जी का संकट के समय क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनके साथ खड़े होने पर बहुत बहुत आभार जताया।

राजलक्ष्मी काला, रश्मि धामी, चंद्रकला नेगी, गजेंद्र रौतेला, डा हर्ष धामी, अजीत सिंह, राजेंद्र रौथन, ममता, संपत्ति गोसाईं, अंजना भगत, परमेश्वरी सेमवाल, रेनू नवानी, अंजू भरद्वाज, रचना चोपड़ा, दुर्गावती, अयोध्या गौतम, दुर्गा वर्मा, कमल थापा पूर्व पार्षद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *