राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन का नगर निगम में प्रदर्शन, महिला सफाई कर्मचारी से मारपीट मामले में मुकदमे की मांग, कार्य बहिष्कार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम प्राणगण में भारी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रत हुऐ यूनियन के शाखा अध्यक्ष नगर निगम सोनू खैरवाल व सचिव धीरज भारती की और के महापौर माननीय सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल जी को पत्र देकर अवगत कराया गया कि कल दिनांक 26/ 02/ 2026 को महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की गई और अपशब्द कहकर जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया गया यूनियन की ओर से मुकदमा पंजीकृत करने के लिए थाना बसंत विहार जाकर तहरीर दी गई इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय चौधरी नरेश वैध का संपूर्ण सयोग करने का भरोसा दिलाया इस मौके पर विनोद कुमार अरुण कुमार तेजपाल शुभम सौदे अरविंद कुमार सुनील कुमार सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे साथ ही नगर निगम की सामान्य कर्मचारी यूनियन व वाहन चालक यूनियन का भी समर्थन करते हुए कार्य बहिष्कार किया गया यूनियन की मांग है कि वार्ड नं 38 पंडित वादी के पार्षद अभिषेक तिवारी पर महिला उत्पीड़न एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए और साथ ही परसादी निरस्त करने की मांग की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *