क्लेमेंटाउन छेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राजेश परमार के निवास पर “कुमाऊनी बैठक होली” का आयोजन हुआ,,जिस मे महिलाओं ने धर्मपुर विधायक धर्मपत्नी श्रीमती शशि चमोली,कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती विजेता बोरा परमार,पार्षद श्रीमती कुसुम वर्मा,श्रीमती प्रीति सेठी,श्रीमती मुकेश राठौड़,श्रीमती अंजलि जखमोला के साथ होली को प्राकृतिक रंगों के साथ मनाने का संकल्प लिया…
इस अवसर पर महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे की थाप पर पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ झूमते हुए महिलाओं द्वारा घर पर तैयार करे हुए आर्गेनिक रंग और फूलों के साथ होली मनाई…राग-रागनियों में डूबी महिलाओं ने न केवल राधा किशन के प्रेम का बखान करा ,बल्कि पीढी दर पीढी अपनी संस्कृति पारंपरिक कुमाऊनी वेशभूषा को भी सहजने का काम करती हैं