एकता विहार में PRD जवानों का धरना 38वें दिन भी जारी, सरकार पर दबाव तेज

एकता विहार में पी0आर0डी0(प्रांतीय रक्षक दल )जवानों का धरना लगातार 38वें दिन भी जारी है जवान अपनी मांगो को लेकर डटे हैं इसी दौरान आज हमारे बीच कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी भी पहुंचे और जवानों के लिए दो टूक बात कही कि अगर सरकार आपकी बात नहीं मानती है तो हम आपके साथ खड़े हैं इसी को मध्यनजर रखते हुये प्रदेश संयोजक प्रमोद मंदरवाल ने कहां है कि अगर सरकार हमारी बात मानती है और हमारा प्रस्ताव कैबिनेट में रखती है तो हम सरकार की भी जय जयकार करेंगे लेकिन अगर हमारा प्रस्ताव कैबिनेट में नहीं रखते हैं तो हम पूरा संगठन विरोध भी अवश्य करेंगे जिसका मुख्य उद्देश्य पीआरडी जवानों के दो सूत्रीय मांगों को लेकर रोष व्यक्त होगा इस संबंध में प्रदेश के सभी जवानों ने सहमति जताई और यह निर्णय लिया कि आज तक सरकार द्वारा जवानों के हित मे कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जिससे कि यह जवान खामोश या नाराजगी बैठे हैं जिलाध्यक्ष नवीन बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद तोमर ,ब्लॉक सचिन अंकित तोमर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अनिल दत्त, सलाहकार सुशील कैंतुरा, चमन सिंह तोमर,संदीप, किशन सीताराम ,प्रीतम, पप्पू ,इमरान, राजकुमार ,राजेश रावत ,राहुल ,दीपा रावत, उजला रावत, लखपत,अभय, मुकेश चौहान ,आशीष नौटियाल आदि जवानों ने बैठक में संयोजक महोदय के द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन किया और कहा है कि आगामी 28 अप्रैल को आक्रोश महा रैली में सभी जनपदों के पीआरडी जवान महिला /पुरुष जवान देहरादून पहुंचकर आक्रोश महारैली को सफल बनाने में अपना सहयोग/ उपस्थिति दर्ज करने की कृपा करें धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *