IMA से पासआउट होकर सेना में बने अधिकारी, बिहार के लाल उमंग कुमार ने बढ़ाया मान

लेफ्टिनेंट उमंग कुमार ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून से अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है और भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में राष्ट्र सेवा की गौरवपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि उनके परिवार, मित्रों एवं समस्त बिहार राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

इस शुभ अवसर पर उनके भाई आयुष कुमार, पिता श्री कुंदन कुमार, माता श्रीमती अनामिका जी एवं नाना एडवोकेट प्रेम प्रकाश जी उपस्थित रहे। विशेष रूप से उनके पिताजी ने भी देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब उनके पुत्र द्वारा उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हम लेफ्टिनेंट उमंग कुमार एवं उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने कर्तव्य, साहस एवं समर्पण से राष्ट्र की सेवा करते हुए देश और परिवार का नाम रोशन करेंगे।

श्रीमती चंचल पांडे जी ने भी लेफ्टिनेंट उमंग कुमार को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Lt Umang Kumar
Brother – Aayush Kumar
Father – Kundan Kumar
Mother – Anamika
Nana – Adv Prem Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *