दून योगपीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने गुरु परंपरा का बताया महत्व

“गुरु पूर्णिमा महोत्सव दून योगपीठ देहरादून” गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दून योगपीठ देहरादून में आयोजित विशेष कार्यक्रम में दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने माता पिता को प्रथम और द्वितीय गुरु बताते हुवे माता पिता के सम्मान ओर सेवा का आह्वान किया शिक्षा गुरुओं के साथ साथ दीक्षा गुरु का महत्व बताते हुवे दत्तात्रेय जी द्वारा 24 गुरु धारण करने का प्रसंग सुनाते हुए अच्छी बातें और आदते अपने दुश्मन से भी सीखने और बुरी आदतें अपने सबसे प्रिय व्यक्ति से भी न सीखने का आह्वान किया आज योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे योग शिक्षकों और साधकों और छात्र छात्राओं को योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर भगवती जोशी, योग शिक्षिका गीता जोशी, योग शिक्षक विनय प्रकाश, योगाचार्य नीरज चौधरी,योगाचार्य पार्वती शंकर राणा,योगाचार्य आयुष पोखरियाल, विमला जोशी राहुल आदि का सहयोग रहा कल माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रातः 7 बजे से मनाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *