जसपाल राणा के निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति: लालचंद शर्मा

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने काॅमन वेल्थ खेलों सहित विश्व की अनेक खेल प्रतियोगिताओं में भारत को मैडिल दिलाकर मस्तक ऊंचा करने वाले निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्र्रकट करते हुए उनके निधन को भारत और उत्तराखंड की खेल विरासत को अपूर्णीय क्षति बताया है।

लालचन्द शर्मा ने जसपाल राणा के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 जसपाल राणा ने न केवल उत्तराखंड राज्य अपितु देश का भी नाम रोशन किया है उनका असमय चलेे जाना खेल जगत और राष्ट्रीय धरोहर की अपूर्णीय क्षति है। उनका असमय चले जाना खेल जगत ही नहीं हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है। हम सब महानगर कांग्रेसजन उनके निधन पर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *