मनमोहन शर्मा उपाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि आज कांग्रेस से बादल और कांग्रेस जनमानस जिलाधिकारी महोदय कार्यालय पर एकत्र हुए और उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सोपा ज्ञापन सेवा में , श्रीमान जिलाधिकारी महोदय देहरादून विषय नंदा की चौकी से पूर्व सरकार द्वारा बनाए गए पुल का बार-बार गिर जाने के संबंध में महोदय, कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड के कार्यकर्ता और समस्त कांग्रेस जन आपको अवगत कराना चाहते हैं कि नंदा की चौकी से पूर्व सरकार द्वारा दो बार पुल का निर्माण किया गया जैसे ही सरकार जनता के लिए पुल पर आने जाने के सुविधा प्रदान करती है तुरंत पुल टूट जाता है जनमानस और सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है
कांग्रेस सेवा दल और कांग्रेस जनमन आपसे मांग करते हैं कि जिन ठेकेदारों और अधिकारियों ने दो बार पुल का निर्माण किया और पुल टूट गया उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनीकार्रवाई की जाए और जितना भी निर्माण लागत का टेंडर पास कर पुल निर्माण किया गया उनका ठेकेदारों से संपूर्ण धनराशि वसूल की जाए आपसे कांग्रेस सेवा दल और कांग्रेस जनमानस अनुरोध करते हैं कि आप जल्द से जल्द कार्रवाई कर जनमानस और दोषीयो ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की कृपा करें महोदय स्मार्ट सिटी के नाम पर कई एजेंसियों ठेकेदारों को स्मार्ट सिटी के निर्माण का कार्य ठेकेदारों को दिया गया उनका उनकी भी जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि बरसात के कारण आज सारे शहर में जल भराव हो रखा है मनमोहन शर्मा अतिरिक्त मुख्य संगठक/उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मनमोहन शर्मा लालचंद शर्मा राजकुमार पूर्व विधायक हेमा पुरोहित गोपाल सिंह गढ़िया सावित्री थापा मंजू चौहान ने ज्ञापन सोपा