नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी की आज जिलाधिकारी महोदय कार्यालय पर गौ पुत्र एवं गो पुत्री ने तहसीलदार रामदेव जी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया प्रतिष्ठा में, राष्ट्रपति महोदया जी भारत सरकार द्वारा- जिलाधिकारी महोदय देहरादून विषय- जंतर मंतर पर युवाओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा युवा छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक कार्यवाही के संबंध में ज्ञापन। महोदया, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा

उत्तराखंड आपसे निवेदन करती है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा नीट की परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में किये गये प्रदर्शन पर,दिनांक 20 जुलाई 2026 को दिल्ली पुलिस,सीआरपीएफ और गैर पुलिस वालों ने, प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर लाठी चार्ज, अश्रु गैस के गोले और पेन वॉलेट गन का प्रयोग कर युवाओं,छात्रों पर प्रहार किया । जो घोर निंदनीय है, क्योंकि यही युवा,देश का भविष्य है,जो की देश की कुल जनसंख्या का 65% है।

आपसे अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा अनुरोध करतीं हैं कि जिन्होंने प्रदर्शन करने वाले छात्रों के ऊपर निर्मम कार्यवाही की, उनकी स्पष्ट जांच कराने के साथ साथ ही,उन असामाजिक तत्वों,जो आपसी भाई चारे को खत्म करने के प्रयास में नारे लगा रहे थे,उनके खिलाफ सख्त से सख्त विधिक कार्रवाई करवाने हेतु आदेश देने की कृपा करें।

धन्यवाद।
भवदीय
मनमोहन शर्मा/ प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा/ प्रदेश महामंत्री ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से योगेश सुमन रिया निशानी सीताराम नौटियाल सारिका अमित मोहित गोयल बृजेश शुक्ला भावना हरिकिशन पेटवाल ने ज्ञापन प्रेषित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *