सरस्वती विहार विकास समिति के तत्वाधान में शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में शिव महापुराण कथा के नवम दिवस पर आचार्य महामाया प्रसाद जी ने कहा कि सच्चे भक्तों को भगवान शिव के दिव्य दर्शन अवश्य होते हैं , भगवान शिव के अवतारों की कथा सुनाते हुए आचार्य महामाया प्रसाद जी ने कहा कि 5 वर्ष के अबोध बालक उपमन्यु ने शिव का कठोर तप किया तब भगवान शिव देवराज इंद्र के रूप,माता पार्वती इंद्राणी के रूप,नंदी महाराज ऐरावत हाथी बनकर और भगवान शिव सभी गण देवताओं के रूप प्रकट हो कर भगवान शिव ने बालक उपमन्यु के सामने स्वयं की निंदा की वो सदाशिव श्मशान में रहने वाले उनके स्वयं के पास ना वस्त्र, ना रहने का घर है जिनके पास स्वयं ही नहीं है वो भूत प्रेतों के साथी शिव तुम्हे क्या दे पाएगा ,उनकी तपस्या त्याग कर मुझसे वरदान मांग ले मैं स्वर्ग का राजा हूं तुम जो मांगोगे तुम्हे सब कुछ दूंगा…
भगवान शिव की परीक्षा से उपमन्यु की भक्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, उसने कहा मैने अपने इष्ट शिव की निंदा सुनकर अपराध किया है , मैं तुम्हे भी मार दूंगा और स्वयं भी मर जाऊंगा …भगवान शिव ने जब उपमन्यु का ये अनन्य प्रेम देखा तो दिव्य रूप में प्रकट हो गए.
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बीएस चौहान उपाध्यक्ष श्री कैलाश राम तिवारी सचिव श्री गजेंद्र भंडारी मंदिर संयोजक श्री मूर्ति राम बिज्जलवान, सह संयोजक श्री दिनेश जुयाल, कोषाध्यक्ष श्री विजय सिंह रावत, श्री मंगल सिंह कुट्टी, श्री जयप्रकाश सेमवाल, श्री चिंतामणि पुरोहित, श्री बसंत सिंह दफोनी, श्री बीपी शर्मा, श्री पीएल चमोली, श्री जयपाल सिंह बर्तवाल,श्री आशीष गुसांईं,आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य सुशांत जोशी, आचार्य अखिलेश बधानी, श्री कैलाश रमोला, श्री वेद किशोर शर्मा आदि उपस्थित थे.
Blog
-

शिव महापुराण कथा: सच्चे भक्तों को भगवान शिव के दिव्य दर्शन अवश्य होते हैं, आचार्य महामाया प्रसाद का संदेश
-

कावड यात्रियों के लिए आशा रोङी चेकपोस्ट खोला जाए- रतन सिंह चौहान
महाराणा प्रताप विचार मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान से मिलकर कहा है कि शिव भक्त कावङ यात्रीयो को आसां रोङी चेकपोस्ट पर रोका जा रहा है जिसके कारण यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जिसके कारण समय अधिक लग रहा है और यात्रीयो का खर्चा भी अधिक हो रहा है. जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री से अपील की है कि आगामी 8,9 और 10 अगस्त तीन दिन के लिए आशा रोङी चेकपोस्ट को खोला जाए. आदित्य चौहान,मुकेश कुमार,पवन कुमार,अरुण भट्ट,मनीष कुमार साथ रहे.

-

एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता से हो कामः लालचंद
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। राज्य सरकार ने शुरू में ग्यारह दस्तावेजों के ऐसे कड़े मानक रख दिए कि जिससे जनता के आगे दिक्कत है।
उन्होंने कहा कि अब एसआईआर के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया है। शर्मा ने कहा है कि प्रदेश समेत ही देहरादून में ही हजारों लोगों को नोटिस आए हैं। अब यह लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं तमाम लोगों का पूर्व में वोटर कार्ड है। वहीं तमाम लोग पहले से वोटर कार्ड के तहत चुनावों में वोट देते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन तमाम लोगों को भी नोटिस है, इसलिए ये लोग बूथों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। देहरादून की बस्तियों में रहने वाले लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। उनका कहना है कि इसलिए बस्तियों के मतदाताओं का वोट भी कटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से इससे जनता परेशान है। एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता से हो कामः लालचंद
किसी मतदाता का नहीं छूटना चाहिए नाम
नगर संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। राज्य सरकार ने शुरू में ग्यारह दस्तावेजों के ऐसे कड़े मानक रख दिए कि जिससे जनता के आगे दिक्कत है।
उन्होंने कहा कि अब एसआईआर के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया है। शर्मा ने कहा है कि प्रदेश समेत ही देहरादून में ही हजारों लोगों को नोटिस आए हैं। अब यह लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं तमाम लोगों का पूर्व में वोटर कार्ड है। वहीं तमाम लोग पहले से वोटर कार्ड के तहत चुनावों में वोट देते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन तमाम लोगों को भी नोटिस है, इसलिए ये लोग बूथों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। देहरादून की बस्तियों में रहने वाले लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। उनका कहना है कि इसलिए बस्तियों के मतदाताओं का वोट भी कटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से इससे जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि एसआईआर पर लोगों का मतदाता सूची में नाम आने के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साफ कहना है कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए, वरना ऐसा होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। कहा कि कांग्रेस की मांग है कि एसआईआर पर लोगों का मतदाता सूची में नाम आने के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साफ कहना है कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए, वरना ऐसा होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। -

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण यह कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई और वीरभद्र, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता के प्रति समर्पण का भी प्रेरणास्रोत है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने तेजस्वी सूर्या की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से सूर्या ने युवाओं को एक बड़ा संदेश दिया है। आध्यात्म और AI दोनों की ताकत जिस देश के युवाओं के पास हो वो हर क्षेत्र में विलक्षण कार्य कर सकते हैं।
इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, दीप कोश्यारी, मुलायम रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-

उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस नई टीम में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. खास बात ये है कि इस नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है. कांग्रेस ने इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा नेताओं को भी टीम में शामिल किया है.
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पांच समितियों का गठन किया है. एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, पीसीसी के कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट कमेटी के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. पीसीसी की कार्यकारिणी समिति में 41 नेताओं को शामिल किया गया है.
जिसमें गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण महारा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशाल सिंह अधिकारी और रवि बहादुर के साथ ही 41 लोग शामिल हैं.
यही नहीं, भुवन कापड़ी की अध्यक्षता में घोषणापत्र समिति का गठन किया गया है जिसमें डॉ. प्रेम बहुखंडी को कन्वीनर और गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना, सुजाता पॉल को मेंबर बनाया गया है. डिसिप्लिनरी कमेटी का गठन विक्रम सिंह नेगी की अध्यक्षता में की गई है. इस कमेटी में ललित फर्स्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी. पी. सिंह को सदस्य बनाया गया है.
एसआईआर कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मनोज रावत को दी गई है. इस कमेटी में अमरेंद्र बिष्ट, एडवोकेट संदीप चमोली को सदस्य बनाया गया है. चार्जशीट कमेटी का गठन करण महारा की अध्यक्षता में की गई है. इस कमेटी में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी, डॉ. प्रतिमा सिंह को मेंबर बनाया गया है. पीसीसी की नई कार्यकारिणी में 24 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है.
जिसमें हेमश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैनवाल, लालचंद शर्मा, सहरियार खान, सीपी सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी और दर्शन लाल समेत अन्य नेता शामिल है. इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसमें राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला और राजेंद्र तंगरिया समेत अन्य नेता शामिल हैं.
-

देहरादून में चलती कार में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा
देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाना क्षेत्र में सहारनपुर रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने बुधवार शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक कार चालक अनस अपने तीन दोस्तों के साथ वाहन बेचने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद पुलिस ने यातायात भी सुचारु कराया।
-

SIR में फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग की आशंका पर आर्येंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने आज देहरादून के जिलाधिकारी से मुलाकात कर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के Booth Level Agents (BLA एवं BLA-2) से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास किए जा सकते हैं। यदि दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी नहीं रही, तो वास्तविक मतदाताओं के संवैधानिक मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि SIR के दौरान प्राप्त सभी फॉर्म-7 आवेदनों की दैनिक सूची सार्वजनिक की जाए, प्रत्येक आवेदन पर संबंधित मतदाता को विधिवत नोटिस एवं सुनवाई का अवसर दिया जाए, फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा किसी भी प्रकार के संगठित या संदिग्ध फॉर्म-7 आवेदनों की स्वतंत्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना भी लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से SIR प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
-

मिस उत्तराखंड 2026 के सब-कॉन्टेस्ट ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ एवं ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ का आयोजन
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस उत्तराखंड 2026 के अंतर्गत बुधवार को ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ एवं ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपनी आंखों एवं बालों को स्वाभाविक रूप से सुंदर, स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली दिनचर्या, देखभाल और जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया।
बुधवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी स्वाभाविक सुंदरता, आकर्षक व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच पर प्रस्तुति तथा संपूर्ण ग्रूमिंग के आधार पर किया गया। ‘मिस ब्यूटीफुल आइज़’ श्रेणी में प्रतिभागियों की आंखों की अभिव्यक्ति, आई कॉन्टैक्ट, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व की प्रभावशीलता का आकलन किया गया, जबकि ‘मिस ब्यूटीफुल हेयर’ श्रेणी में उनके बालों की प्राकृतिक सुंदरता, उनकी देखभाल, प्रस्तुति और संपूर्ण लुक का मूल्यांकन किया गया। प्रतिभागियों ने संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन, नियमित हेयर एवं स्किन केयर, योग, व्यायाम तथा सकारात्मक जीवनशैली को अपनी सुंदरता का आधार बताया।
इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी पहचान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारने का एक सशक्त मंच है। प्रतियोगिता के विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग विशेषताओं का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिससे उन्हें ग्रैंड फिनाले के लिए बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है। सभी चरणों के उपरांत चयनित प्रतिभागी अगस्त माह के अंत में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिवांगी शर्मा (मिस उत्तराखंड 2017), मेघा कुमारी (मिस ब्यूटीफुल हेयर),
चेतना उपाध्याय (मिस कंजेनियलिटी 2025)
एवं मिस्टर अब्दुल (Bellezza) शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, राज कौशिक तथा स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी ने विशेष सहयोग प्रदान किया। -

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून चैप्टर का परिवार मिलन समारोह, डॉ. केबी जोशी को ‘प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान-2026’ से नवाजा
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद का कार्य देश में नहीं विदेशों तथा फैला है- दयानंद चंदोला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद देहरादून चेप्टर की परिवार मिलन समारोह में अनेक प्रस्ताव पारित किये गये । रिंग रोड स्थित एक होटल में आयोजित परिवार मिलन समारोह की शुरुआत विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर किया गया । बैठक की अध्यक्षता महानगर पूर्व आईजी अध्यक्ष एस एस कोठियाल ने की । समारोह में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद, गुरुग्राम, हरियाणा के अध्यक्ष अविनाश मानन, विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में 12 नये सदस्यों का भी स्वागत सत्कार कर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद परिवार में शामिल हुआ।
समारोह में सभी परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत पूर्व आई जी अध्यक्ष एस एस कोठियाल ने करते हुए परिषद के इतिहास और प्रगति कार्यों से अवगत करवाया । समारोह में विशिष्ट अतिथि गुरुग्राम से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के अध्यक्ष श्री अविनाश मानन ने गुरुग्राम परिषद के कार्यों को साझा करते हुए देहरादून चेप्टर के कार्यों की सराहना की। समारोह में नृत्य गुरु सोनल वर्मा के निर्देशन में वैभवी मुद्गल द्वारा शास्त्रीय से आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबकी तालियां बटोरी।समारोह में पधारे को परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारिय़ों में संरक्षक /उपाध्याय डा.एस फारुख,दयानंद चंदोला,राकेश ओबराय, चंद्रगुप्त विक्रम आदि ने भी संबोधित किया । डा.एस फारुख ने शायराना अंदाज में अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।जनसम्पर्क अधिकारी योगेश अग्रवाल ने देवभूमि उत्तराखंड के सुविख्यात हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ के बी जोशी द्वारा कृत उल्लेखनीय कार्य का विवरण प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात देवभूमि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ के बी जोशी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद द्वारा “प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान -2026” से सम्मानित किया गया। डा.के बी जोशी ने चुटीले तथा रोचक अंदाज में अपने जीवन की संघर्ष यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया।उपाध्यक्ष डोली डबराल ने स्त्री सशक्तिकरण पर भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। समारोह में दधिचि देहदान समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने सभी से मरणोपरांत नेत्रदान, अंगदान तथा देहदान करने का सुझाव दिया, जिससे वर्तमान के नेत्रहीन भी इस दुनिया को देख सके।
समारोह में दयानंद चंदोला, अशोक विंडलास,श्रीमती मधु बैरी,डा.डी एस मान, श्रीमती डोली डबराल, अशोक शर्मा, सचिव दीपक गैरोला,जे पी सेमवाल,पूर्व सूचना आयुक्त जे पी ममगाईं, अरुण शेखर बहुगुणा,शकुंतला चंदोला, नमिता ममगाईं, धनपति कोठियाल,उमा चंद्रा विक्रम एस के तिवारी, अजीत तोमर, आर के बक्शी, सुभाषिनी डिमरी, शालू जैन, रोहित कोचग्वे,कंचन गुनसोला, आदि अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। परिषद की देश में और विदेश में यात्रा के प्रस्ताव मांगने पर देश में ऋषिकेश, कांडाताल तथा विदेश में यात्रा के रुप में भूटान, श्रीलंका, टर्की, सिंगापुर, फ्रांस, जापान आदि के प्रस्ताव आये। संचालन सचिव आदेश शुक्ला द्वारा रोचक स्वरुप में किया गया। उपाध्यक्ष आर पी भट्ट द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया गया।
-

अतिक्रमण हटाओ अभियान की संयुक्त नागरिक संगठन ने की सराहना, नगर आयुक्त को दिए प्रभावी कार्रवाई के सुझाव
नगरनिगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन के समन्वयक नरेश चंद्र कुलाश्री ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में अभियान को पूरा करने हेतु दिए सुझाव। लिखे पत्र में बताया गया है की नगर के मुख्यमार्गों,पलटन बाजार,एवं आवासीय क्षेत्रों की सड़कों,फुटपाथों,नालियों एवं फ्लाई ओवर के नीचे एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों में व्यावसायिक उपयोग हेतु अतिक्रमण के कारण सड़कों में यातायात जाम,दुर्घटना घटित होने के खतरे,आम जनता को वाहनों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को आवागमन में परेशानी,नालियों की गन्दगी एवं बारिश के पानी की निकासी अवरुद्ध होने से सड़कों में कीचड़ एवं जलभराव आदि की स्थिति में आम नागरिकों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के कारण आजकल यह समस्या ज्यादा गम्भीर हो गई है।विगत में इन परिस्थितियों के कारण अनेक स्थानों में दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं।पत्र में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हालिया 3 अगस्त तथा 19 जून को दिए गए फैसलो को संदर्भित करते हुए सड़कों एवं फुटपाथों पर आम जनता का मौलिक अधिकार बताते हुए इस अधिकार को क्रियान्वित कराने की भी मांग की गई है।संगठन समन्वयक कुलाश्री ने आशा व्यक्त की है की अभियान में अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटाकर दून वासियों की दिक्कतों का हमेशा के लिए समाधान हो सकेगा। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून।