प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। राज्य सरकार ने शुरू में ग्यारह दस्तावेजों के ऐसे कड़े मानक रख दिए कि जिससे जनता के आगे दिक्कत है।
उन्होंने कहा कि अब एसआईआर के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया है। शर्मा ने कहा है कि प्रदेश समेत ही देहरादून में ही हजारों लोगों को नोटिस आए हैं। अब यह लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं तमाम लोगों का पूर्व में वोटर कार्ड है। वहीं तमाम लोग पहले से वोटर कार्ड के तहत चुनावों में वोट देते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन तमाम लोगों को भी नोटिस है, इसलिए ये लोग बूथों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। देहरादून की बस्तियों में रहने वाले लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। उनका कहना है कि इसलिए बस्तियों के मतदाताओं का वोट भी कटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से इससे जनता परेशान है। एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता से हो कामः लालचंद
किसी मतदाता का नहीं छूटना चाहिए नाम
नगर संवाददाता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो। उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। राज्य सरकार ने शुरू में ग्यारह दस्तावेजों के ऐसे कड़े मानक रख दिए कि जिससे जनता के आगे दिक्कत है।
उन्होंने कहा कि अब एसआईआर के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया है। शर्मा ने कहा है कि प्रदेश समेत ही देहरादून में ही हजारों लोगों को नोटिस आए हैं। अब यह लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काट रहे हैं। वहीं तमाम लोगों का पूर्व में वोटर कार्ड है। वहीं तमाम लोग पहले से वोटर कार्ड के तहत चुनावों में वोट देते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन तमाम लोगों को भी नोटिस है, इसलिए ये लोग बूथों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। देहरादून की बस्तियों में रहने वाले लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। उनका कहना है कि इसलिए बस्तियों के मतदाताओं का वोट भी कटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों से इससे जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि एसआईआर पर लोगों का मतदाता सूची में नाम आने के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साफ कहना है कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए, वरना ऐसा होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। कहा कि कांग्रेस की मांग है कि एसआईआर पर लोगों का मतदाता सूची में नाम आने के लिए आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन के साथ ही आधार कार्ड का विकल्प दिया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का साफ कहना है कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए, वरना ऐसा होने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी।
एसआईआर पर पूरी पारदर्शिता से हो कामः लालचंद

Leave a Reply