अतिक्रमण हटाओ अभियान की संयुक्त नागरिक संगठन ने की सराहना, नगर आयुक्त को दिए प्रभावी कार्रवाई के सुझाव

नगरनिगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन के समन्वयक नरेश चंद्र कुलाश्री ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में अभियान को पूरा करने हेतु दिए सुझाव। लिखे पत्र में बताया गया है की नगर के मुख्यमार्गों,पलटन बाजार,एवं आवासीय क्षेत्रों की सड़कों,फुटपाथों,नालियों एवं फ्लाई ओवर के नीचे एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों में व्यावसायिक उपयोग हेतु अतिक्रमण के कारण सड़कों में यातायात जाम,दुर्घटना घटित होने के खतरे,आम जनता को वाहनों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों को आवागमन में परेशानी,नालियों की गन्दगी एवं बारिश के पानी की निकासी अवरुद्ध होने से सड़कों में कीचड़ एवं जलभराव आदि की स्थिति में आम नागरिकों को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण आजकल यह समस्या ज्यादा गम्भीर हो गई है।विगत में इन परिस्थितियों के कारण अनेक स्थानों में दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं।पत्र में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हालिया 3 अगस्त तथा 19 जून को दिए गए फैसलो को संदर्भित करते हुए सड़कों एवं फुटपाथों पर आम जनता का मौलिक अधिकार बताते हुए इस अधिकार को क्रियान्वित कराने की भी मांग की गई है।संगठन समन्वयक कुलाश्री ने आशा व्यक्त की है की अभियान में अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटाकर दून वासियों की दिक्कतों का हमेशा के लिए समाधान हो सकेगा। प्रेषक सुशील त्यागी सचिव संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *