विधायक सविता कपूर ने जरूरतमंदों को वितरित किए चिकित्सा सहायता राशि के चेक, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मिली मदद

आज माननीय मुख्यमंत्री जी के विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के अंतर्गत जरूरतमंद लाभार्थियों को चिकित्सा उपचार हेतु सहायता राशि के चेक माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा अपने कार्यालय में वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक जी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का विवेकाधीन कोष जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा है। इसके माध्यम से बीमारी एवं अन्य कठिन परिस्थितियों में लोगों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें उपचार कराने में राहत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान एवं सहायता के लिए भविष्य में भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। सहायता राशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री जी एवं माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें कठिन समय में उपचार कराने के लिए बड़ा संबल मिला है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *