चीनी के बढ़ते दामों पर शिवसेना का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

आज दिनांक 21 अगस्त को देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों को लेकर शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी के नेतृत्व में शिवसेना मुख्यालय, गोविंदगढ़ में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

इस अवसर पर जिला प्रमुख अमित कर्णवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि आज पूरा देश केंद्र सरकार के गलत फैसलों के कारण महंगाई की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि 40 रुपये किलो बिकने वाली चीनी आज 70 रुपये किलो बिक रही है।

व्यापार प्रकोष्ठ प्रमुख विशाल बेदी ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों के फायदे गिनाते हुए उन्हें जबरदस्ती जनता पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि देश में त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की महंगाई की मार सीधे जनता पर पड़ रही है। रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी एवं अन्य त्योहारों के समय चीनी की कीमतों में वृद्धि से आम जनता की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चीनी के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि चीनी के बढ़े हुए दामों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए, ताकि त्योहारी सीजन में आम जनता को राहत मिल सके।

इस अवसर पर उप प्रमुख पंकज तायल,उमेश सिंह, रोहित बेदी, विकास मल्होत्रा, सुमित प्रताप, आकाश ठाकुर, अमित ठाकुर, अंकित कुमार, आशीष थापा, अंकित गुप्ता, बॉबी प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *