31 वर्षों से सैनिकों को राखी भेजने की मुहिम का शुभारंभ

संस्कार परिवार देहरादून और आजीविका एजुकेशन गढ़ीकैंट देहरादून द्वारा विगत 31 सालों से लगातार देश के सैनिकों अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस बलों के जवानो को देहरादून की बहिनो द्वारा स्वनिर्मित राखियों को भेजने के अभियान का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की नेत्री श्रीमती नेहा जोशी और अभियान की प्रणेता योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने संयुक्त रूप से किया नेहा जोशी ने अभियान की सराहना करते हुवे उपभोक्तावाद और बाजारवाद के इस दौर में इस प्रकार के अभियानों की सराहना करते हुवे सेनिको, अर्द्ध सैनिक बलों और पुलिस बलों के लिए राखियां बनाकर उनको पहनाना निश्चित रूप से सराहनीय है, योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने कहा मैं दून की उन सभी बहिनो का आभार व्यक्त्त करता हूं जो विगत 31 साल से इस मुहिम में जुड़ी हैं उनका हृदय से आभार है बड़ी संख्या में नई पीढ़ी के बच्चे राखी बनाते हैं उनके अंदर देश भक्ति का भाव पैदा होता है, जोशी ने बताया बी एस एफ डोईवाला, आई टी वी पी देहरादून, उत्तराखंड सब एरिया देहरादून और कोतवाली गढ़ी कैंट में बहिनें खुद जाकर राखी बांधेंगी और सैनिकों को सब एरिया के माध्यम से राखी भेजी जाएंगी, श्री बद्री विशाल भगवान, श्री केदारनाथ बाबा, बांके बिहारी बृंदावन, श्री राम जन्म भूमि अयोध्या को भी राखियां भेजी जा रही हैं,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह, थल सेनाध्यक्ष, वायु सेनाध्यक्ष,नौसेनाध्यक्ष, रक्षा सलाहकर अजीत डोभाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी, उत्तराखंड के राज्यपाल आदि को भी राखियां भेजी जो रही हैं, इस अवसर पर आजीविका एजुकेशन के डायरेक्टर आजीव विजय, प्रधानाचार्य नीलम विजया, सुधा विजय, अंजू विजय सहित बड़ी संख्या मे आजीविका एजुकेशन की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *