कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन के नए सीईओ श्रीमान हिमांशु सामंत जी का स्वागत करते निवर्तमान सीईओ अंकिता सिंह और सिट्रस संस्था के संरक्षक महेश पाण्डे

क्लेमेनटाउन कैंट सामुदायिक भवन में कैंट बोर्ड सीईओ श्रीमती अंकिता सिंह जी को सिकंदराबाद ट्रांसफर होने पर क्लेमेनटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी, सिट्रस द्वारा विदाई समारोह में मोमेंटो देकर सम्मानित किया।और नए सीईओ श्रीमान हिमांशु सामंत जी का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लेमेनटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक महेश पाण्डे ने कहा कि श्रीमती अंकिता सिंह जी का कार्यकाल बेहतर रहा और राज्य सरकार और भारत सरकार की योजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारा, महेश पांडे ने नए सीईओ हिमांशु सामंत जी को भरोसा दिलाया कि कैंट की जनता उनका सहयोग करेगी।

इस अवसर पर सीईओ श्रीमती अंकिता सिंह ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया सहयोग करने के लिए, अपने संबोधन के दौरान सीईओ श्रीमती अंकिता सिंह भावुक हो गई थी। नए सीईओ श्रीमान हिमांशु सामंत ने कहा कि वे जनता के सहयोग से कैंट में विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर सीईओ श्रीमती अंकिता सिंह, सीईओ श्रीमान हिमांशु सामंत,क्लेमेनटाउन रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी सिट्रस के संरक्षक महेश पाण्डे,उपाध्यक्ष कर्नल सुरेश आहलूवालिया संरक्षक हीरामणि बर्थवाल, कर्नल सी एम रायजादा, मोहन जोशी,राज भट्ट, शिव गोयल,धर्मवीर, सविता मेहता पुष्पा रावत, नवीन तिवारी, पी पी सिंह, महेंद्र रावत, आर के गुप्ता, रमेश तिवारी, डॉ राजेश मोहन

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *