गर्मी में राहगीरों को राहत: ब्राह्मण महासभा ने कराई सार्वजनिक पानी की टंकियों की मरम्मत और सफाई

पूर्व में लगाई गई पानी की टंकियां की मरम्मत और सफाई व्यवस्था मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी की अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा पूर्व में मुख्य चौराहा घंटाघर दीला राम चौक बिंदलपुल नेहरू कॉलोनी परशुराम चौक (फवारा चौक) सहारनपुर चौक आईएसबीटी पुलिस चौकी के नजदीक पर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए पानी की टंकियां को लगाया गया था जिनकी मरम्मत एवं सफाई महासभा द्वारा कराई गई और शर्मा जी ने कहा कि अखिल भारत ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड आगामी समय में जनमानस के सहयोग से मुख्य चौराहा पर और टंकियां को भी लगाने का प्रयास किया जाएगा और हमेशा जनहित के कार्यों में समर्पित होकर व ब्राह्मणों को एकजुट करने एवं सनातन संस्कृति को जागृत करने के लिए रचनात्मक एवं जनमानस के हितों के लिए कार्य करती रहती है इस अवसर पर पंडित मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, पंडित उमाशंकर तीर्थ पुरोहित महासचिव, लालचंद शर्मा संरक्षक ,गिरीश चंद्र उप्रेती कोषाध्यक्ष, योगेश कुमारी समाजसेवी, नीलम शर्मा कोषाध्यक्ष ,कल्याण चक्रवर्ती कार्यालय इंचार्ज ,सुभाष, रामनिवास , सी एस जोशी ने अपनी पूर्ण भूमिका निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *