हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने और थकान की शिकायत के बाद दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया. परीक्षण के बाद कुछ देर उनको अस्पताल में एडमिट रखने के बाद उन्हें डॉक्टरों की तरफ से डिस्चार्ज कर दिया गया.

इस दौरान डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिनों तक घर पर आराम करने की सलाह भी दी है. उनकी जांचों की रिपोर्ट का अस्पताल की तरफ से गहन परीक्षण किया जा रहा है. इस संबंध में दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आरएस बिष्ट ने बताया आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत थकान और बीपी बढ़ने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से कुछ देर के लिए अस्पताल में एडमिट रखा. इस दौरान उनकी कुछ जांचे की गई.जांच के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डॉक्टर की तरफ से उनको कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है.डॉ आर आरएस बिष्ट का कहना है उनकी जांच रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है.

उत्तराखंड की राजनीति क्षत्रप कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों और पार्टी के कार्यकर्ता दून अस्पताल पहुंचे. सभी ने उनका हाल-चाल जाना है. इधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अल्मोड़ा और पौड़ी में कांग्रेस की बहुत अच्छी सभा हुई है.

इसी प्रकार अगर देहरादून में भी ऐसा कार्यक्रम होता, तो यह उतना ही अभूतपूर्व होता जितना सफल कार्यक्रम अल्मोड़ा और पौड़ी में हुआ है. दोनों जगह पर कार्यकर्ताओं ने अपना जबरदस्त उत्साह दिखाया है. पार्टी से कहा है आप सब लोग संगठित होकर जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ो और संघर्ष को लेकर चलो ताकि चुनाव अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *