माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने युवाओं को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

उत्तराखंड के यशस्वी एवं युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा प्रदेश के युवाओं को उनकी प्रतिभा, कार्यक्षमता एवं सामाजिक योगदान के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के भी समर्पित एवं कर्मठ युवाओं को अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में एक सकारात्मक संदेश है।

इसी क्रम में जनपद चमोली की थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड निवासी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज, श्री दयाल सिंह बिष्ट जी को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का सदस्य नामित किया गया है।

श्री दयाल सिंह बिष्ट लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके मनोनयन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का वातावरण है तथा यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि प्रदेश सरकार प्रतिभावान एवं समाजहित में कार्य करने वाले युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्षेत्रवासियों एवं युवाओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी युवाओं की क्षमता पर विश्वास करते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान कर रहे हैं। यह निर्णय प्रदेश के हजारों युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।

सभी क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं युवा साथियों की ओर से श्री दयाल सिंह बिष्ट जी को उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग का सदस्य नामित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *