जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गायक मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की

डीएवी महाविद्यालय में गत दिनों छात्र संघ समारोह में हरियाणा के एक गायक मासूम शर्मा द्वारा मंच से उपस्थित श्रोताओं को गाली गलोज तथा अभद्रता की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग के लेकर जिलाधिकारी व बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया तथा कहा है कि यह सब उक्त गायक द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में किया तथा पुलिस मौन रही जबकि मंच में इस समय कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, अभद्रता मुख्यमंत्री धामी जी के जाना के बाद हुई, घटना के बाद आयोजक विधार्थी परिषद व पुलिस व सरकार चुप्प रही किन्तु सामाजिक, राजनैतिक तथा अधिवक्ता संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस द्वारा उक्त गायक को नोटिस भेजकर मामले को रफा दफा करने के प्रयास के बिरूध्द विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जिलाधिकारी पहुंचे तथा कलक्टेट प्रशासनिक अधिकारी को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया उक्त आरोपित व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, इस अवसर आरयूपी के अध्यक्ष नवनीत गुंसाई, सीपीएम सचिव अनन्त आकाश, सीआईटीयू के जिला महामंत्री व डीएवी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज, राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी महामंत्री बालेश बबानिया,सीआईटीयू जिला उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, उत्तराखण्ड आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल, रविन्द्र नौडियाल, चिन्तन सकलानी, गुरूप्रसाद,हरीश कुमार, सन्नी भट्ट आदि बडी संख्या में लोग शामिल थे!
जारीकर्ता
अनन्त आकाश
सचिव सीपीएम
ज्ञापन सलग्न

संयुक्त ज्ञापन

सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय , देहरादून
तथा
पुलिस अधीक्षक महोदय , देहरादून
विषय: 11 अप्रैल 026 को डी.ए.वी. छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक द्वारा मंच से अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज किए जाने के संबंध में, तथा उक्त गायक के विरुद्ध संगीन धाराओं में कार्यवाही हेतु।
महोदय,
विनम्र निवेदन है कि विभिन्न राजनैतिक दलों एवं संगठनों की ओर से यह तथ्य आपके ध्यान में लाया जाता है कि दिनांक 11 अप्रैल 026 को डी.ए.वी. कॉलेज (देहरादून) के छात्र संघ समारोह में आमंत्रित एक हरियाणवी गायक श्री मासूम शर्मा ने मंच से लगातार अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज का प्रयोग किया।
यह अत्यंत खेदजनक है कि इस प्रकार की अभद्रता हमारे राज्य (उत्तराखंड) की सभ्य संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उक्त आयोजन में भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद गायक के खिलाफ कोई त्वरित कार्यवाही नहीं की गई।
अतः सभी संबंधित राजनैतिक दलों एवं संगठनों की ओर से आपसे मांग की जाती है कि:
1. उक्त हरियाणवी गायक के खिलाफ संगीन धाराओं (जैसे सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता, अभद्र भाषा, सांप्रदायिक सौहार्द्र भंग करने का प्रयास, आदि) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।
2. उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर निर्देश जारी किए जाएं।

भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही अपेक्षित है।

धन्यवाद सहित “

भवदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *