आंबेडकर जयंती के अवसर पर आज देहरादून के घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि “बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया, वह हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। आज के समय में उनकी विचारधारा और भी प्रासंगिक हो गई है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करना होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी से अपील की कि बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए एक समरस और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर रामु राजोरिया, डॉ. ललिता प्रसाद, मुकेश कुमार, अर्जुन सोनकर, आशु रतूड़ी, हिमांशु, प्रकाश नेगी, बिट्टू गुसाईं सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।