राम मंदिर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति देहरादून दिनांक 15 6 2026 अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा मनमोहन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी की आज अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के सम्मानित पदाधिकारी जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय पर एकत्र हुए तथा एस डी एम रविंद्र जुवांठा जी को ज्ञापन सौंपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आज सनातन धर्म की धज्जियां उड़ाई जा रही है

वह निंदनीय है अयोध्या में राम मंदिर को आस्था का प्रतीक हिंदुस्तान में माना जाता है जिसमें करोड़ों के घोटाले और करोड़ों की चोरी आज जनमानस के समझ आई है वह बड़ी दुखदाई है हमारे महामहिम राष्ट्रपति जी से एक मांग है कि आप इसकी स्पष्ट जांच करवा कर जनमानस के सामने विश्वास का प्रतीक दोबारा लहराये इसी क्रम में संरक्षक लालचंद शर्मा जी ने कहा कि इस प्रकार से मंदिरों में अगर चोरियां होने लग जाए तो जनमानस की भावना को ठेस पहुंची है ज्ञापन के माध्यम से सुरक्षा महोदय ने मांग की की जल्द से जल्द चोरी का खुलासा होना चाहिए महासचिव उमाशंकर जी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हिंदुओं की संस्कृति को चोरी होने पर धूमिल करने का जिस प्रकार से प्रयास किया जा रहा है वह निंदनीय है इस ज्ञापन को देने में मुख्य रूप से मनमोहन शर्मा लालचंद शर्मा उमाशंकर शर्मा विजय प्रसाद ममगई , सीताराम नौटियाल संदीप चमोली भानु प्रसाद सिसोदिया नवनीत कुकरेती बी एस बहुगुणा आरपी गैरोला सचिन खंडूडी ने महामहिमराष्ट्रपति जी को ज्ञापन भेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *