दून योगपीठ देहरादून द्वारा गांधी पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आयोजित विशेष योग शिविर में दून योगपीठ के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने योग साधकों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया उन्होंने योग को जीवन जीने की राह बताते हुवे नियमित रूप से योगाभ्यास पर जोर दिया, समाजसेवी लाल चंद शर्मा ने योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी जी की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर कल से 25 जून तक आयोजित छठे विश्व शांति अभियान की शुभ कामनाएं और बधाई दी विदित रहे डा जोशी 14 जून से 25 जून तक वियतनाम और कंबोडिया में विभिन्न योग संस्थानों में मुख्य अतिथि रहेंगे और योग और ध्यान पर आधारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे वह अपने साथ पवित्र गंगाजल, रुद्राक्ष मालाएं, देवभूमि उत्तराखंड का प्रसाद,उत्तराखंड की टोपियां आदि भी योग गुरुओं और साधकों को भेंट करने ले जा रहे हैं , योग साधकों द्वारा डा जोशी की यात्रा की सफलता के लिए उन्हें पुष्प गुच्छ, मालाएं आदि भेंट का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया,आज बच्चों ने एक से बढ़कर एक आसनों की प्रस्तुति दी, गांधी पार्क में विगत 21 अप्रैल से ही प्रातः 5 बजे से निःशुल्क योग शिविर आयोजित हो रहा है जो 21 जून तक लगातार चलेगा इस अवसर पर डा0 कृष्ण मोहन उनियाल, समाजसेवी लाल चंद शर्मा, योग शिक्षिका गीता जोशी, योगाचार्य अंबिका उनियाल, योग शिक्षक विनय प्रकाश, योगाचार्य नीरज कुमार, योगाचार्य आयुष पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।