एसएसपी_दून के निर्देशों का असर अब सड़कों पर साफ दिखने लगा है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।थानाध्यक्ष श्री मोहन सिंह जी की अगुवाई में पुलिस टीम ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाली और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 21 रॉयल इनफील्ड (बुलेट) और शीशों पर काली फिल्म चढ़ाई 03 थार, स्कार्पियो व होंडा सिटी कारों को सीज कर दिया है।पुलिस की इस मुस्तैदी और सराहनीय कार्य के लिए आज मंडल उपाध्यक्ष श्री अभिषेक परमार जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री भीषण वर्मा जी, श्री सर्वेंद्र फरसवान जी और श्री नरेंद्र कुमार जी ने थाना अध्यक्ष श्री मोहन सिंह जी व उनकी पूरी टीम को पुष्प और पौधे भेंट कर उनका आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।सुरक्षित और शांत दून बनाने के लिए क्लेमेंटाउन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को दिल से सलाम!
एसएसपी दून के निर्देशों का असर: क्लेमेंटाउन पुलिस ने 24 वाहनों पर की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 21 बुलेट समेत वाहन सीज

Leave a Reply