गढ़ीकैंट में बहनों ने पुलिस और आईटीबीपी जवानों को बांधी स्वनिर्मित राखियां, नेपाल जल प्रलय के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

संस्कार परिवार देहरादून और आजीविका एजुकेशन गढ़ीकैंट देहरादून की बहिनो द्वारा आज गढ़ीकैंट कोतवाली में कोतवाल श्री शंकर सिंह बिष्ट और अन्य पुलिस जवानों को मंगल तिलक कर स्वनिर्मित राखियां बांधी गई और मिठाई खिलाई गई साथ ही अभियान प्रणेता योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी और आजीविका एजुकेशन गढ़ीकैंट की प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम विजय ने अन्य पुलिस जवानों के लिए राखियां भेंट की गई, आई टी वी पी सीमाद्वार में आई टी वी पी सीमाद्वार के अधिकारियों और जवानों को बहिनों द्वारा सैकड़ों आई टी वी पी के अधिकारियों और जवानों को स्वनिर्मित राखियां पहनाने के साथ साथ मिठाई खिलाई गई और भाइयों की आरती उतारी गई, आई टी वी पी की सैनिक बहिनों द्वारा योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी को राखी बांधी गई और जोशी ने बहिनों को दक्षिणा भेंट की गई, साथ ही अन्य जवानों के लिए भी राखियां भेंट की गई कार्यक्रम में योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी, आजीव विजय, नीलम विजय, सलूनी राणा, जितेंद्र मलिक, आई टी वी पी सीमाद्वार और कोतवाली गढ़ी कैंट का विशेष सहयोग रहा।, आई टी वी पी सीमाद्वार में नेपाल में आई भीषण जल प्रलय में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई, घायलों के जल्दी स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना के साथ साथ, लापता लोगों के जल्दी मिलने की भी कामना की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *