अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, देहरादून में फूंका पुतला

युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा जिला अध्यक्ष तेजस्वी राणा एवं जिला प्रभारी देहरादून प्रियंश चाबड़ा के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया वक्ताओं ने कहा कि देशभर में छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं, युवाओं की समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार आवाज़ उठाती रही है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्याय राजकुमार जी, प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा जी,प्रदेश सचिव कांग्रेस विनीत प्रसाद भट्ट जी,प्रदेश महासचिव संगठन प्रियांश छाबड़ा जी अभय कत्युरा जी,स्वाति नेगी जी एवं ,कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला जी,जिला महासचिव शुभम सैनी जी,ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग कर्णवाल एवं रक्षित नेगी जी सहित कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ती रहेगी तथा छात्र हितों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *