कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर विंग नंबर-2, सब्जी मंडी के समीप स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में विधायक निधि से निर्मित भवन निर्माण कार्य का माननीय कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र में पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों एवं उनके पशुधन को उपचार और पशु चिकित्सा संबंधी सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।
उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल, सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के साथ-साथ पशुपालन से जुड़े कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विधायक जी ने कहा कि विधायक निधि का उद्देश्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप जनहित के विकास कार्यों को गति देना है, और इसी दिशा में कैंट विधानसभा क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।