शुक्लापुर में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास – hindikhabar24x7.com

शुक्लापुर में आंतरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

आज सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शुक्लापुर में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही, स्थानीय लोगों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

विधायक पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र, संतुलित एवं सतत विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतार रही है। हमारा निरंतर प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक मोहल्ले तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचे तथा आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, सहयोग एवं विश्वास ही उन्हें जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रुचि भट्ट, शकुंतला, उत्तम गुसाईं, अरुण भट्ट, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मान सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *