आज सीपीएम के वैनर तले वार्ड द्रोणपुरी, कांवली एवं गांधीग्राम की समस्याओं तथा बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सफाई, दवा छिड़काव, सड़कों व नालियों की मरम्मत तथा कूड़ा डम्पिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर आवाज़ उठाई।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान माननीय मेयर से टेलीफोनिक वार्ता हुई, जिसके बाद उनकी प्रतिनिधि श्रीमती मीना पंवार को माननीय मेयर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में वार्ड द्रोणपुरी, कांवली एवं गांधीग्राम क्षेत्र की गंभीर समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया गया।
ज्ञापन में मुख्य मांगें:
· सड़कों की मरम्मत एवं निकासियों की सफाई
· सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करना
· नियमित सफाई एवं दवा छिड़काव की व्यवस्था
· पोल लाइटों की समुचित व्यवस्था
· बाहरी व्यक्तियों द्वारा कूड़ा डम्पिंग पर रोक
· बाढ़ सुरक्षा हेतु पुश्तों का निर्माण एवं मरम्मत
· लालपुल के पास कूड़ा निस्तारण पूर्णतः बंद करना तथा हर गली में कूड़ा उठान की व्यवस्था
· चन्द्रशेखर आजाद नगर की सड़क, सत्तोवाली घाटी की नाली, टूटे मकानों के पीछे पुश्ते, पीड़ितों को समुचित मुआवजा, चन्द्रशेखर से न्यू पटेल नगर की ओर गलियों, नालियों तथा सीवरेज की मरम्मत
· भट्टा कालोनी में साफ-सफाई, कुम्हार गली में बाढ़ सुरक्षा हेतु पुश्तों का निर्माण
· न्यू गांधीग्राम में बिजली खम्बे की व्यवस्था
इस अवसर पर अनंत आकाश, सचिव सीपीएम ने कहा कि वार्ड द्रोणपुरी, कांवली एवं गांधीग्राम क्षेत्र की समस्याएँ लंबे समय से अनसुलझी हैं। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समुचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में पार्टी सचिव अनन्त आकाश, नुरैशा अंसारी (उपाध्यक्ष, जनवादी महिला समिति), विप्लव अनन्त (जिला संयोजक, जनवादी नौजवान सभा) सहित बड़ी संख्या में पार्टी एवं महिला समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शाकुम्भरी रावत, सुमित्रा रावत, गौरादेवी, कुसमा बिष्ट, शबनम, सुरैशी नेगी, चन्दा ममगाई, निशा रतूडी, नुररज्जा राजेश्वरी, सीता रावत, पुष्पा रावत, शीला जखमोला, विमला रावत, सतेश्वरी बहुग, विमला भट्ट, कुसुम नौडियाल, सुनीता, बसन्त कुमार, रीता शर्मा, शशि, देशराज, रिता, भावना, नसरीन, रफीक अहमद आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
जारीकर्ता
अनन्त आकाश
सचिव, सीपीएम
नुरैशा अंसारी
उपाध्यक्ष
जनवादी महिला समिति
विप्लव अनन्त
संयोजक
जनवादी नौजवान सभा