जौलजीवी महोत्सव में स्थानीय विधायक हरीश धामी को संबोधन से रोकना जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता का अपमान : लालचंद शर्मा – hindikhabar24x7.com

जौलजीवी महोत्सव में स्थानीय विधायक हरीश धामी को संबोधन से रोकना जनप्रतिनिधि और क्षेत्र की जनता का अपमान : लालचंद शर्मा

पिथौरागढ़ के जौलजीवी महोत्सव में कांग्रेस विधायक श्री हरीश धामी को मंच से संबोधन का अवसर नहीं दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह केवल एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि की उपेक्षा नहीं, बल्कि उस क्षेत्र की जनता का भी अपमान है, जिसका प्रतिनिधित्व श्री हरीश धामी करते हैं।

श्री हरीश धामी अपने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक हैं और महोत्सव के कार्यक्रम की अध्यक्षता भी कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें मंच से संबोधन का अवसर न देना कार्यक्रम की गरिमा और स्थापित प्रोटोकॉल की मर्यादाओं के विपरीत है।

जौलजीवी महोत्सव जैसे सांस्कृतिक और क्षेत्रीय आयोजन किसी राजनीतिक दल विशेष के नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के होते हैं। ऐसे आयोजनों में राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान और अपनी बात रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए।

यह घटना लोकतांत्रिक परंपराओं और जनप्रतिनिधियों के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब अपने ही क्षेत्र के निर्वाचित विधायक और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनप्रतिनिधि को संबोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा, तो यह आम जनता की आवाज को नजरअंदाज करने जैसा है।

कांग्रेस इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और आयोजकों से जवाब मांगती है कि आखिर स्थानीय विधायक श्री हरीश धामी को उनके ही क्षेत्र के महोत्सव में संबोधन से क्यों वंचित रखा गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *