कैंट विधानसभा में बिंदाल नदी से लगे छेत्र में नशे व ड्रग्स केक खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया.
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर पर भा ज पा नेता श्री अमित कपूर जी के नेतृत्व में नशे की बढ़ती परेशानी जिससे आज हर वर्ग जूझ रहा है उसके खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया.
इस अवसर पर अमित कपूर ने बताया की आज युवाओ को नशे की आदत डालने के लिए माफिया जगह जगह अपने पैर पसार रहें है खासकर बस्ती आदि में यह कारोबार फल फूल रहा है, अमित कपूर ने बताया कि उनका मकसद क्षेत्र वासियों को नशे के विरुद्ध एक जागरूक करना है जिसमें उन्होंने बताया कि अगर उन्हें क्षेत्र में आसपास कोई ऐसा व्यक्ति दिखता है जो नशा बेचता है या नशे का उपयोग करता है उसे तुरंत ही सूचना पुलिस को देनी चाहिए श्री अमित कपूर ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में पुलिस का भी पूरा सहयोग रहा और पुलिस ने भी लोगों को एक जागरूकता बनाने के तौर पर अपने विचार रखें और उन्होंने बताया कि गुप्त तरीके से कोई सूचना देकर इस तरह के नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पुलिस को सूचित कर सकता है.
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडे श्री अनुराग छेत्री क्षेत्रीय पार्षद श्री संजय सिंघल, शेखर नौटियाल आदि लोग मौजूद थे.