SIR प्रक्रिया में त्रुटियों के सुधार को लेकर कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संभाली जिम्मेदारी

आज मसूरी विधानसभा के अंतर्गत (SIR) प्रक्रिया के प्रथम चरण में सामने आई त्रुटीयों तथा द्वितीय चरण में दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया से सम्बंधित नोटिस के जवाब हेतु महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराते हुए वार्ड-2 विजयपुर के सिनौला, जोहड़ी, अनारवाला, नयागांव, स्टेट, ग्राम पंचायत, भगवंतपुर, घंगोड़ा, नई बस्ती आदि बूथों में जाकर, कांग्रेस के अधिकृत बीएलए-2 (Booth Level Agent) व सरकारी बीएलओ के साथ मिलकर निस्तारण करने में सहयोग किया।

साथ ही सभी साथियों से अपील की कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने के लिए पूरी सजगता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *