क्लेमेनटाउन देहरादून में समिति के अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति क्लेमेनटाउन के पूर्व सैनिकों की बैठक हुई जिसमें सर्व प्रथम दिवंगत लेफ्टिनेंट कर्नल जे पी डंगवाल साहब और पिंकी नेगी ( बी एस एफ) को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत् पश्चात समिति द्वारा पूर्व सैनिकों के समस्याओं के समाधान बाबत समिति द्वारा किया गया संघर्ष पूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिसमें ओ आर ओ पी 2 में हुई विसंगतियों के समाधान बाबत लगातार हर जगह संघर्षरत रही। इसी परिप्रेक्ष्य में 8 वें वेतन आयोग में सर्व प्रथम समिति के प्रतिनिधियों को अपने मांगे रखने का सुअवसर प्राप्त हुआ। अभी भी समिति पुनः फेडरेशन ऑफ वेटरन्स एसोसिएशन के आह्वान पर अपना 20 सूत्रीय मांग पत्र सुपर्द करने जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने ई सी एच एस पीसी और पैनल अस्पतालों में हो रही परेशानियां के सम्बन्ध में शिकायतें सरकारों तक भेजने की मांग उठाई जिसमें डाक्टर द्वारा लिखी गई दवाईयां मिलने पर हो रही हैं परेशानियां साथ ही आंख में लैंस लगाने पर देना पड़ रहा है अधिक भुगतान और शरीर में अन्य उपकरण आदि लगाने पर भी अधिक भुगतान करना पड़ता है। कभी कभी कम कीमत की दवाईयां भी उपलब्ध नहीं हो पाती हैं जिनका भुगतान हेतु कोई कार्रवाई भी नहीं हो पाती है। इसके साथ ही आजकल एस आई आर फार्म हर क्षेत्र के बी एल ओ द्वारा मतदाताओं को वितरण किए जा चुके हैं और उन फार्मों में बहुत छोटी छोटी गलतियां स्वयं कार्यालय से लिपिक द्वारा की गई हैं और अब उन गलतियों के सुधारीकरण के लिए भी मतदाता को बी एल ओ कार्यलय में सम्बन्धित दस्तावेज को दिखाने का आदेश दिया जा रहा है जबकि वह त्रुटि यथा स्थान में भी सही हो सकती है। उदाहरण के लिए मैं आलम सिंह भण्डारी के पुत्र का नाम प्रदीप सिंग भण्डारी दर्शाया गया है और अब इसको ठीक करने के लिए हमें दर दर भटकना पड़ेगा। यह पोस्ट आफिस रोड क्लेमेनटाउन का मामला है और इस प्रकार अन्य त्रुटियां पाई जा रही हैं जो कि मतदाता के घर पर ठीक हो सकती हैं, इस विषय हेतु भी सरकार अवश्य ध्यान दें। इसके अलावा सभी ने अपनी अपनी समस्याएं बैठक में रखीं। अन्त में अध्यक्ष जी के अनुरोध पर सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत को समिति का अध्यक्ष पद पर चुना गया और नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
अन्त में पूर्व अध्यक्ष कैप्टन आलम सिंह भण्डारी ने समिति के सभी पूर्व सैनिकों का आभार जताया और धन्यवाद दिया कि समिति पूर्व सैनिकों के समस्याओं के समाधान बाबत हर जगह मेरे साथ खड़ी रही चाहे वह ओ आर ओ पी 2 की विसंगतियों के समाधान बाबत धरना , प्रदर्शन भूख हड़ताल आदि सभी जगह खड़ी रही। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान बाबत हर उच्च स्तरीय अधिकारी और माननीयों के सामने मुखर कर आगे रही। आशा करता हूं कि आगे भी समिति के अध्यक्ष जी को अपना भरपूर योगदान देगी। मैं अपनी अस्वस्थता के कारण अब यह पद भार सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत जी को दे रहा हूं और सदैव उनके द्वारा किए गए अच्छे एवं संघर्ष पूर्ण कार्यों की अपेक्षा करता हूं।
इस अवसर पर कैप्टन आलम सिंह भण्डारी और सुबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत के साथ गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के अध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , कैप्टन महेन्द्र सिंह बिष्ट, कैप्टन विजय सिंह रावत, कैप्टन लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, सुबेदार मेजर वीं एस क्षेत्री, सुबेदार मेजर बृज मोहन भण्डारी, सुबेदार मेजर दीन दयाल, सुबेदार गोबिंद सिंह रावत, सुबेदार मेजर बच्चन सिंह पटवाल, कैप्टन एस वी थापा, हवलदार विलोचन बर्थवाल, नायक नैथानी, नायक अशोक सुंदरियाल सभी पूर्व सैनिक उपस्थित थे।
अतः महोदय हमारी इस विज्ञप्ति को सभी पूर्व सैनिकों की जानकारी हेतु और सरकार के संज्ञान हेतु अपने अपने समाचार पत्रों में यह विज्ञप्ति प्रकाशित करने की कृपा करें।
धन्यवाद
भवदीय:- कैप्टन आलम सिंह भण्डारी (पूर्व अध्यक्ष/संरक्षक समिति)