कैंट विधानसभा में आयोजित हुआ “सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार” बहुउद्देशीय शिविर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कैंट विधानसभा में “सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार” बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमती सविता कपूर जी, मा. विधायक कैंट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही सुनिश्चित करना रहा।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा प्राप्त जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।

इस अवसर पर श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। “सरकार आपके द्वार” की भावना के अनुरूप ऐसे शिविरों के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ कैंट विधानसभा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से गरीबों की बेटियों को शादी एवं इलाज हेतु 35 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए

इस अवसर पर डॉ. आदित्य कुमार जी, राज्यमंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी, कुँवर जपेंद्र सिंह जी, प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम सह-संयोजक, श्री शमशेर सिंह बिष्ट जी, मा. राज्यमंत्री, सहित कैंट विधानसभा के सम्मानित पार्षदगण, पदाधिकारीगण एवं कर्मठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *