18 वर्षों बाद मिली सड़क की सौगात- कौलागढ वार्ड में स्काई लैंड स्कूल के आसपास निवास करने वाले निवासियों को पार्षद देवकी नौटियाल ने करीब अट्ठारह वर्षो बाद सड़क की सौगात दी है स्थानीय निवासियों के अनुसार इस सडक का निर्माण करीब 2006-07 में कराया गया था लेकिन उसके बाद के पार्षदों ने वोट मांगने के बाद कभी इस सड़क की ओर देखने की ज़हमत नही उठायी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने बताया कि वर्षो से इस सड़क का निर्माण कार्य न होने से सड़क बहुत ज्यादा खराब हो गयी थी सड़क पर जगह जगह गढ्ढे नजर आ रहे थे जगह जगह जलभराव होने से स्थानीय निवासियो को आने जाने में बहुत ज्यादा परेशानी हो रही थी पिछले वर्षों में इस सड़क को सीवर और पानी की लाइन के लिए कई बार खोदा गया लेकिन उसके बाद भी इस सड़क का निर्माण नही करवाया गया नगर निगम चुनाव 2025 में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय निवासियों ने निर्दलीय उम्मीदवार देवकी नौटियाल से सड़क निर्माण की गुहार लगायी थी देवकी नौटियाल ने स्थानीय निवासियों से जीतने के बाद सड़क बनवाने का वादा किया था उसी वादे को पूरा करते हुए देवकी नौटियाल द्वारा 18 वर्षों बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाकर यहां के निवासियों को बडी सौगात दी है