मानदेय कटौती पर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मानदेय बढ़ोतरी की मांगों को लेकर एक महीने तक धरने पर रहे
जिस प्रकार मान्य मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वासन मिलने पर धरना स्थगित करते हुए मानदेय न काटे जाने का आश्वासन दिया गया
जिस पर संगठन ने सरकार एवं शासन पर विश्वास करते हुए अपना धरना स्थगित कर दिया
जिस वार्ता में माननीय मुख्यमंत्री जी, श्री शैलेश बगौली जी (कार्मिक सचिव) , श्री चंद्रेश यादव जी (सचिव )श्री बी एल राणा जी (निर्देशक) श्री विक्रम सर उपनिदेशक, श्री मोहित चौधरी सर सुश्री नीतू फ्लोरीयि मैडम जी उपस्थित थी जिनके द्वारा मानदेय न काटने का आश्वासन दिये जाने पर संगठन ने अपना धरना स्थगित किया
लेकिन महोदय आपकी उपस्थिति में हुई इस वार्तालाप का नकारात्मक रिजल्ट जब सामने आया जब हमारे सभी बहनों का मानदेय काट दिया गया
महोदय इस तरह की वाक्य से संगठन को आहत पहुंचा है कि इतने बड़े आल्हा अधिकारी अपनी जुबान से फिर गये तो भविष्य में संगठन किस तरह आपकी बातों पर विश्वास करेगा
संगठन सरकार एवं विभाग की वादाखिलाफी को मध्य नजर रखते हुए या ऐलान करता है कि जल्द से जल्द हमारा मानदेय बढ़ाया एवं कटा हुआ मानदेय वापस नहीं दिया गया तो हमें पूर्व की भांति अपना पोषण ट्रैक्टर एवं सारी सरकारी योजनाओं को नकारते हुए हम लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे जिनकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *