पिछले दो वर्षों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी आश्रितों का उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच के तत्वाधान में शहीद स्मारक देहरादून में धरना प्रदर्शन / कर्मिक अनशन आज लगातार 38वें दिन भी जारी रहा।
आज भारी बारिश के बीच भी 38 वें दिन क्रमिक अनशन मे विकासनगर से राम किशन और ऋषिकेश से शैलेश सेमवाल बैठे।
आज धरना स्थल पर जिलाधिकारी देहरादून के आदेश का अनुपालन करते हुए अपर सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवान्ठा पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर सारे मामले का संज्ञान लिया। उसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी आशीष चौहान से वार्ता करवाने की बात करी मगर जिलाधिकारी की अति-व्यस्तता के चलते आज भेंट नहीं हो पाई। मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र जिलाधिकारी महोदय से वार्ता करके मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात का वक़्त लिया जाएगा।
ताकि इस मामले का पटाक्षेप शीघ्र हो सके।
समर्थन देने वालों में आज सुनीता ठाकुर,नवीन नैथानी,पंकज सिंह रावत, मनोरथ प्रसाद ध्यानी,विपुल नौटियाल,गणेश भट्ट ,सरदार खान पप्पू ,हरि प्रकाश शर्मा, हरि ओमी,महेश कुमार,विनोद असवाल,प्रभात डंडरियाल, रामचन्द्र नौटियाल, सावित्री पंवार आदि पहुंचे।
38वें दिन भी जारी रहा राज्य आंदोलनकारी आश्रितों का धरना, भारी बारिश में भी क्रमिक अनशन

Leave a Reply