राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास: लालचंद शर्मा

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए लगातार दमनकारी रवैया अपना रही है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनता, छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। उनकी गिरफ्तारी से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज और जनता के सवालों से घबरा गई है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार जांच एजेंसियों और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेस कार्यकर्ता और देश की जनता डरने वाली नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। देश की जनता सब देख रही है और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *