उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है जो इंसान जिसने अपना पूरा जीवन उत्तराखंड के खेलो के लिए समर्पित कर रखा है और 27 साल से लगातार 57 साल की उम्र मे भी युवाओं जैसा जोश है 5 साल के बच्चे से लेकर 70 साल के बुजुर्ग खिलाड़ियों की खेल के प्रति जागरूक कर रहे है नशे, फ़ास्ट फूड, मोबाइल से दूर रहने की सलहा दे रहे जिसके कारण डॉ रावत के कार्य से उनके विचारों को सुनकर, उनकी फिटनेस देखकर स्वयं फिट हो रहे है
डॉ रावत को चंडीगढ़ मे आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 के उद्धघाटन समारोह मे बेहतरीन कार्य के लिए पूर्व इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल ओलिंपिक एसोसिएशन के सदस्य श्री नरेंद्र बत्रा द्वारा मोमेंटो ( मैडल ) देकर सम्मानित किया गया
डॉ रावत ने ये अवार्ड समस्त राज्य और देश के खिलाड़ियों को समर्पित किया है और कहा की खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं जिससे आपका शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा
डॉ रावत ने बताया की उत्तराखंड की फुटबाल टीम ने 40 प्लस मे गोल्ड मैडल ( विजेता ) जीता और 50 प्लस मे सिल्वर मैडल ( उपविजेता ) बना
ये उपलब्धि उत्तराखंड के इतिहास मे दर्ज हो गयी