कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमनगर स्थित लंबे समय से जर्जर एवं उपेक्षित पड़े पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का आज माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया। यह कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को एक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त पार्क की सौगात मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि क्षेत्र के पार्क केवल मनोरंजन के साधन नहीं हैं, बल्कि सामाजिक गतिविधियों एवं बच्चों, युवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण स्थान हैं। पार्क के सौन्दर्यकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा तथा बच्चों को खेलने एवं बुजुर्गों को भ्रमण एवं व्यायाम के लिए उपयुक्त स्थान प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्रवासियों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य प्रारम्भ होने पर विधायक श्रीमती सविता कपूर जी एवं एमडीडीए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर Mdda से उद्यान अधिकारी भानु प्रिय जी, Je Usman Ali, हरीश कोहली जी, विक्की खन्ना जी, आशु मेहता जी, संजय अरोरा जी, एमडीडीए के अधिकारीगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।